फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2 साल के मासूम की मौतः बिना लाइसेंस बस चला रहा था ड्राइवर, स्कूल के बारे में चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 06 Jul 2018 02:38 PM IST
कुमार हरिओम, अमर उजाला, गुरुग्राम
कुमार हरिओम, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 06 Jul 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
school bus which mows down 2 year old in gurugram is running for 2 years without affiliation
bus kills boy in gurugram - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम के भोंडसी थाना क्षेत्र के रिठौज की ढाणी गांव में जिस स्कूल की बस ने मासूम को कुचला है उसके बारे में एक ऐसा खुलासा हुआ है जो काफी चौंकाता है और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल भी खड़ा करता है।

school bus which mows down 2 year old in gurugram is running for 2 years without affiliation
bus kills boy in gurugram - फोटो : अमर उजाला

दरअसल वह स्कूल पिछले दो साल से बिना मान्यता के चल रहा है। इस पूरे मामले में जिला शिक्षा विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है। जिसमें उनकी अनदेखी के चलते गैर मान्यता प्राप्त स्कूल धड़ल्ले से चलाकर मासूमों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मारुति कुंज में 2015 में विवेक मॉडल स्कूल शुरू किया गया था। हैरानी की बात है कि दो साल से 300 बच्चों वाले इस स्कूल के पास मान्यता ही नहीं थी। इसमें हादसे में मारे गए आर्यन की बड़ी बहन और भाई भी पढ़ते हैं।

school bus which mows down 2 year old in gurugram is running for 2 years without affiliation
bus kills boy in gurugram - फोटो : अमर उजाला

बिना मान्यता के बावजूद स्कूल प्रबंधन धड़ल्ले से बच्चों के परिजनों को झांसा देकर स्कूल संचालित कर रहे हैं। यहां से पढ़ने वाले बच्चों का शैक्षणिक सत्र पूरा होने के बाद उन्हें किसी और संस्था के सर्टिफिकेट प्रदान किए जाते हैं। इस मामले का खुलासा होने के बाद स्कूल प्रबंधन अब इस पर बात करने से बच रहा है। बता दें कि पूरे जिले में तकरीबन 150 से ज्यादा गैर मान्यता प्राप्त स्कूल चल रहे हैं। शिक्षा विभाग की तरफ से कार्रवाई न होने के कारण जिले के ग्रामीण इलाकों में बिना मान्यता के स्कूल संचालित कर बच्चों का भविष्य खराब किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
school bus which mows down 2 year old in gurugram is running for 2 years without affiliation
bus kills boy in gurugram - फोटो : अमर उजाला

इस पूरे मामले में जिला शिक्षा मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने कहा कि स्कूल के पास मान्यता न होने की सूचना मिली है। स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। दूसरी ओर विवेक मॉडल स्कूल के डायरेक्टर जतिन अदलखा ने अपने बचाव में कहा कि स्कूल की मान्यता को लेकर इस बार विभाग में आवेदन किया है, हालांकि पिछले दो सालों से बिना मान्यता के स्कूल संचालन की बात पर उन्होंने चुप्पी साध ली।
भीष्म भारद्वाज, एग्जीक्यूटिव मेंबर, हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस: ऐसे स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग को कार्रवाई करनी चाहिए। इसके लिए कांफ्रेंस की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
school bus which mows down 2 year old in gurugram is running for 2 years without affiliation
bus kills boy in gurugram - फोटो : अमर उजाला

भोंडसी थाना क्षेत्र के रिठौज की ढाणी गांव में बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। बस चालक की लापरवाही के कारण मारुति कुंज के विवेक मॉडल स्कूल की बस ने घर के आगे खेल रहे दो साल के मासूम को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने बस पर पथराव कर दिया। परिजनों ने स्कूल के बाहर जाकर भी हंगामा किया। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। भोंडसी थाना पुलिस ने बस चालक ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed