Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Namo Bharat fast trains to begin operations from November 16; the journey will be completed in less than 50 minutes.

Delhi NCR News: नमो भारत की फास्ट ट्रेनें 16 नवंबर से होंगी शुरू, 50 मिनट से कम में पूरा होगा सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सुबह-शाम व्यस्त समय में दोनों दिशाओं में चलेंगी आठ अतिरिक्त ट्रेनें, पांच प्रमुख स्टेशनों पर ही होगा ठहराव, आनंद विहार से मेरठ के बेगमपुल तक 36 मिनट में पहुंच सकेंगे यात्री
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रा का समय कम करने और व्यस्त समय में यात्रियों को तेज परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 16 नवंबर से फास्ट ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं। इन ट्रेनों का ठहराव कॉरिडोर के पांच प्रमुख स्टेशनों पर ही होगा। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में पहले की तुलना में कम समय लगेगा। फास्ट ट्रेनों से पूरे कॉरिडोर का सफर भी 50 मिनट से कम समय में पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन

एनसीआरटीसी के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दोनों दिशाओं में प्रतिदिन आठ अतिरिक्त फास्ट ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनका परिचालन सुबह और शाम के व्यस्त समय में होगा। सराय काले खां से मोदीपुरम और मोदीपुरम से सराय काले खां के लिए सुबह आठ और साढ़े आठ बजे दो-दो ट्रेनें रवाना होंगी। शाम को भी दोनों दिशाओं में छह और साढ़े छह बजे दो-दो फास्ट ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फास्ट ट्रेनों का ठहराव सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशनों पर होगा। सीमित स्टॉपेज के कारण यात्रियों का काफी समय बचेगा। एनसीआरटीसी के मुताबिक, आनंद विहार से गाजियाबाद तक का सफर महज आठ मिनट में पूरा होगा। वहीं, आनंद विहार से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन तक पहुंचने में 36 मिनट और गाजियाबाद से बेगमपुल तक पहुंचने में केवल 28 मिनट लगेंगे। इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ दिल्ली और गाजियाबाद से मेरठ आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को मिलने की उम्मीद है।
नियमित ट्रेनों का परिचालन रहेगा जारी
फास्ट ट्रेनों के शुरू होने से नियमित नमो भारत सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पहले की तरह यात्रियों को हर 10 मिनट में नियमित ट्रेन उपलब्ध होती रहेंगी। फास्ट ट्रेनें मौजूदा सेवाओं के अतिरिक्त चलाई जाएंगी। एनसीआरटीसी ने यात्रियों को सलाह दी है कि ट्रेन में सवार होने से पहले स्टेशन पर लगे सूचना पट्टों को देखें और प्लेटफॉर्म पर होने वाली उद्घोषणाओं पर ध्यान दें, ताकि वे फास्ट और नियमित ट्रेनों के बीच अंतर समझ सकें।

रोजाना 1.1 लाख यात्री कर रहे सफर
दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 1.1 लाख यात्री इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। कॉरिडोर पर कुल पांच करोड़ यात्री यात्राएं पूरी होने का आंकड़ा भी पार हो चुका है। पिछले तीन महीनों में हर महीने औसतन 32 लाख से अधिक यात्री यात्राएं दर्ज की गई हैं। एनसीआरटीसी का मानना है कि तेज और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सेवा से निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। इससे दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर यातायात का दबाव घटाने और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed