बुलंदशहर में गोकशी की अफवाह के बाद मचा बवाल शांत भी नहीं हुआ था कि अब इस मामले के मुख्य आरोपी और बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज की एफआईआर पर हंगामा मच गया है। दरअसल ये हंगामा एफआईआर में दर्ज दो नामों को लेकर हुआ है।
2 of 5
yogesh raj
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि बुलंदशहर में कथित गोकशी की बात फैलते ही वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। तब मुख्य आरोपी योगेश भी वहां पहुंचा था और फिर उसी ने थाने जाकर गोकशी की एफआईआर दर्ज करायी थी और हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहा था। हालांकि इंस्पेक्टर सुबोध ने उसे समझाने की कोशिश की थी लेकिन वह नहीं माना।
3 of 5
yogesh raj
- फोटो : अमर उजाला
उसी एफआईआर में योगेश ने नयाबांस के आरोपी गोतस्कर सुदैफ चौधरी, इलियास, शराफत, परवेज, सफरुद्दीन और दो नाबालिगों का नाम भी दर्ज कराया था। उसने अपनी तहरीर में कहा था कि वह सोमवार को करीब 9 बजे सुबह अपने दोस्तों के साथ जंगलों में घूम रहा था तब उसने इन लोगों को गोवंश का कत्ल करते देखा।
4 of 5
yogesh raj
- फोटो : अमर उजाला
अब योगेश की इसी एफआईआर पर बवाल मचा हुआ है। एक नाबालिग आरोपी के पिता का कहना है कि पुलिस उनके बच्चों को थाने ले गई है और उन्हें परेशान कर रही है। उनका कहना है कि पुलिस ने उन्हें बताया कि उनके बच्चे के खिलाफ गोकशी में एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि जो दूसरा नाबालिग आरोपी है वह उनका भतीजा है।
5 of 5
इज्तमा से लौटते लोग
- फोटो : अमर उजाला
दोनों नाबालिगों की उम्र 11 और 12 साल है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस दोनों बच्चों को परेशान कर रही है। आरोपी बच्चे के पिता ने बताया कि उनके बेटे के नाम का ही एक और बच्चा गांव में है जिसकी उम्र उनके बेटे से भी कम है। उन्होंने आधार कार्ड दिखाते हुए दोनों की उम्र का हवाला दिया। वहीं स्याना पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।