{"_id":"5c08ad13bdec224162108d3d","slug":"bulandshahr-cm-yogi-meets-inspector-subodh-family-from-loan-to-education-takes-all-responsibility","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर हिंसाः सीएम से मिला शहीद इंस्पेक्टर का परिवार, एक सड़क और कॉलेज होंगे सुबोध के नाम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर हिंसाः सीएम से मिला शहीद इंस्पेक्टर का परिवार, एक सड़क और कॉलेज होंगे सुबोध के नाम पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
yogi meets inspector subodh family
- फोटो : ani
बुलंदशहर में गोकशी की अफवाह के बाद भड़की हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने परिवार ने आज सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। सीएम योगी ने कल सुबोध कुमार के परिवार को मिलने के लिए लखनऊ बुलाया था। मुलाकात के दौरान उनके साथ विधायक अतुल गर्ग और डीजीपी ओपी सिंह भी थे।
yogi meets inspector subodh family
- फोटो : ani
आपको बता दें कि सीएम योगी ने तीन दिसंबर को बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध की पत्नी को 40 लाख रुपये और माता-पिता को 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने का एलान किया था। सरकार सुबोध के परिवार का 30 लाख रुपये मकान का कर्ज भी चुकाएगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सुबोध के परिवार ने मीडिया से बात की और कहा कि सीएम योगी ने हमें मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। हमें सरकार पर पूरा भरोसा है। इस मौके पर मौजूद खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि शहीद सुबोध के नाम पर एक रोड का निर्माण करवाया जाएगा और उनके नाम पर इलाके में एक स्कूल भी बनेगा।
शहीद सुबोध के परिवार को दी गई महत्वपूर्ण सहायताएं-
1.. 50 लाख की मदद की घोषणा पहले ही की जा चुकी है
2.. शहीद सुबोध के परिवार पर बकाया 30 लाख के होम लोन को चुकाने की व्यवस्था सरकार करेगी ।
3.. परिवार को राज्य सरकार देगी असाधारण पेंशन
4.. परिवार के एक सदस्य को सरकार देगी नौकरी
5... एटा के जैथरा कुरावली सड़क का नामकरण शहीद सुबोध सिंह के नाम पर
6..शहीद सुबोध के बच्चों की सिविल सर्विस कोचिंग में सरकार देगी सहायता (शहीद के बेटे ने कहा था कि उसके पिता उसे आई पी एस बनाना चाहते थे, शहीद की इच्छा पूरी करने के लिए योगी सरकार सिविल सर्विसेज की कोचिंग के लिए उनके बच्चों की करेगी सहायता)

वहीं, प्रदेश की डीजीपी ओपी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शहीद सुबोध के परिजनों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। हमारी संवेदनाएं सुबोध के परिवार के साथ हैं। डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि परिवार की हरसंभव मदद करेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने दिवंगत इंस्पेक्टर के आश्रित परिवार को पेंशन और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान किया है। वहीं मामले की जांच कर रही एसआइटी की टीम ने कल देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
yogi meets inspector subodh family
- फोटो : ani
इससे पहले बुधवार को प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग इंस्पेक्टर सुबोध के पैतृक गांव पहुंचे थे, उन्होंने सीएम के संदेश के साथ 40 लाख रुपये का चेक सुबोध की पत्नी को दिया था।
विज्ञापन
yogi meets inspector subodh family
- फोटो : ani
बुधवार दोपहर करीब दो बजे जिले के प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग थाना जैथरा के गांव तरगवां पहुंचे थे। प्रभारी मंत्री के समक्ष लोगों ने अपनी अपनी बात रखी। सभी की बात सुनने के बाद प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार के साथ हैं।