{"_id":"5c05b477bdec22418c7a8391","slug":"bulandshahr-clash-inspector-subodh-kumar-wife-crying-in-post-mortem-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर बवाल: इंस्पेक्टर की बिलखती पत्नी रजनी बोलीं 'एक बार तो छू लेने दो उनको, वो ठीक हो जाएंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर बवाल: इंस्पेक्टर की बिलखती पत्नी रजनी बोलीं 'एक बार तो छू लेने दो उनको, वो ठीक हो जाएंगे'
विकास वत्स, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर की पत्नी रजनी बिलखती हुई
- फोटो : अमर उजाला
आप मुझे उनके पास जाने दो, वो बिल्कुल सही हो जाएंगे। मुझे छूने तो दो उनको, कहां है वो। देखो मुझे उनके पास जाना है, मैं हाथ जोड़ती हूं। एक मिनट के लिए जाने दो बस, मैं उनको छुऊंगी बस और वो ठीक हो जाएंगे। बेशक मुझे कुछ भी हो जाएगा, लेकिन वो ठीक हो जाते हैं, मेरा विश्वास मानो। जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी रजनी बार बार यही बात दोहरा रही थीं और बेसुध हो रही थीं।
Trending Videos
इंस्पेक्टर के परिजन बिलखते हुए
- फोटो : अमर उजाला
स्याना थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दंगाइयों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ था। जिसमें एक युवक समेत स्याना कोतवाल सुबोध कुमार सिंह की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। देर शाम इंस्पेक्टर का शव बुलंदशहर जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। सूचना मिलने पर उनके परिजन व रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए।
दंगाइयों ने कोतवाल को घेरा
- फोटो : अमर उजाला
मृतक इंस्पेक्टर की पत्नी का इस दौरान रो-रो कर बुरा हाल था। वह रोते हुए बार बार सिर्फ एक बार इंस्पेक्टर से मिलने की बात कह रही थीं। साथ ही परिजन व अन्य पुलिसकर्मी उन्हें बार बार समझा रहे थे कि इंस्पेक्टर को कुछ नहीं हुआ है, उनका उपचार चल रहा है। वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। मृतक की पत्नी का रूदन सुन हर किसी की आंख नम हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
inspector subodh kumar
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि बुलंदशहर के स्याना तहसील के गांव महाव में सोमवार सुबह गोवंश अवशेष मिलने पर पुलिस, हिंदूवादी संगठनों और ग्रामीणों में जमकर टकराव हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने चिंगरावठी चौकी के पास सड़क पर जाम लगा दिया। स्याना थाने के कोतवाल इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ ने चौकी के बाहर खड़े पुलिस के दर्जनों वाहनों में आग लगा दी। चौकी में घुसकर तोड़फोड़ की और सामान को आग लगा दी। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने हवाई फायरिंग की। इस पर ग्रामीणों ने सुबोध कुमार पर हमला बोल दिया। घटना में गोली लगने से कोतवाल सुबोध और एक युवक सुमित की मौत हो गई। घटना में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहली गोकशी की और दूसरी हिंसा की।