फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवर बना दरिंदा: भाभी को अकेला पाकर करने लगा घिनौनी हरकत, विरोध पर पीटा और दी ऐसी धमकी, पहले भी हो चुका ये सब

Tue, 08 Nov 2022 06:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 08 Nov 2022 06:23 PM IST
विज्ञापन
Brother in law tried to misdeed sister in law in Subhash Nagar Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

गुरुग्राम में सुभाष नगर कॉलोनी की एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का प्रयास व छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। जब महिला ने विरोध किया तो पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। सिटी थाना पुलिस ने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास व ससुराल वालों पर मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपों के आधार पर छानबीन में जुट गई है। महिला के साथ ससुराल पक्ष के लोग पहले भी दुर्व्यवहार कर चुके हैं, जिसकी शिकायत पहले भी उसने पुलिस को दी थी।

Brother in law tried to misdeed sister in law in Subhash Nagar Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस के अनुसार, करीब 35 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया है कि 27 अक्तूबर को देवर ने उसे ग्राउंड फ्लोर के कमरे में अकेला पाकर पीछे से पकड़ लिया। महिला ने विरोध जताया, लेकिन आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने इस दौरान उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

Brother in law tried to misdeed sister in law in Subhash Nagar Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

महिला ने विरोध जताया तो पहली मंजिल से पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग नीचे आ गए। आरोप है कि देवर की गलती बताकर उसे धमकाने की बजाय उल्टा महिला को ही वे पीटने लगे। साथ ही महिला को धमकी दी गई कि इस बारे में किसी को नहीं बताना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brother in law tried to misdeed sister in law in Subhash Nagar Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

महिला का कहना है कि जुलाई 2020 को भी पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने उसे पीटा था। मामले की शिकायत उसने पुलिस को दी थी। जिस पर आरोपियों ने माफी मांग ली थी कि वो भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Brother in law tried to misdeed sister in law in Subhash Nagar Gurugram
गुरुग्राम पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

अब फिर से देवर ने सभी हदें पार कर दीं और बाकी लोगों ने भी उसे गलत कहने की बजाय देवर का ही साथ दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed