फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाबालिगों का खूनी खेल, गर्लफ्रेंड के लिए मासूम की हत्या

Tue, 22 Sep 2015 09:35 AM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन

नाबालिगों का खूनी खेल, गर्लफ्रेंड के लिए मासूम की हत्या

Bloody games of minors, murder of innocent of 12 years

गर्लफ्रेंड और पैसों की चाहत में जाफराबाद इलाके में तीन नाबालिगों ने मिलकर कारोबारी के 12 वर्षीय बेटे को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। एमएस पार्क इलाके में शव को ठिकाने लगाने के बाद आरोपियों ने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। लेकिन कॉल करते ही तीनों पुलिस के जाल में फंस गए। पुलिस ने नाबालिग आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक बच्चे की पहचान मो.अदी (12) के रूप में हुई। अदी परिवार के साथ गली नंबर-7, चौहान बांगर, जाफराबाद में रहता था।


नाबालिगों का खूनी खेल, गर्लफ्रेंड के लिए मासूम की हत्या

Bloody games of minors, murder of innocent of 12 years

परिवार में पिता मेहराजुद्दीन, मां सुल्ताना परवीन, दो बड़े भाई हैं। मेहराज का लोहे की टंकी बनाने का कारोबार है। अदी मौजपुर स्थित नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। 13 सितंबर की शाम करीब 7.30 बजे उसे उसका दोस्त घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने देर रात जाफराबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इस बीच 19 सितंबर को मेहराज के पास फिरौती की कॉल आई और 10 लाख रुपये मांगे गए। पुलिस कॉल के आधार पर तलाश करती हुई चौहान बांगर गली नंबर-13 पहुंच गई।

नाबालिगों का खूनी खेल, गर्लफ्रेंड के लिए मासूम की हत्या

Bloody games of minors, murder of innocent of 12 years

वहां से एक नाबालिग को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ हुई तो पुलिस ने दो नाबालिगों को और दबोच लिया। पकड़े गए एक नाबालिग की मां मेहराज की फैक्ट्री में काम करती है। उसी नाबालिग के एक दोस्त को एक लड़की से प्रेम हो गया था। शादी करने के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। दोस्तों से बातचीत के दौरान मेहराज के यहां काम करने वाली महिला के बेटे ने बताया कि उसके मालिक के बेटे को अगवा कर उससे फिरौती मांगी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिगों का खूनी खेल, गर्लफ्रेंड के लिए मासूम की हत्या

Bloody games of minors, murder of innocent of 12 years

13 सितंबर को जिस नाबालिग को अदी जानता था, वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ गली नंबर-13 के एक कमरे में ले गया। तीनों नाबालिगों ने इस कमरे को किराये पर लिया था। कमरे में लाकर अदी को जबरदस्ती भांग की गोलियां खिलाई गई, बाद में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों को डर  था कि वह पकड़े जाएंगे। इसके लिए उन्होंने 24 घंटे तक शव को उसी कमरे में रखा।

विज्ञापन

नाबालिगों का खूनी खेल, गर्लफ्रेंड के लिए मासूम की हत्या

Bloody games of minors, murder of innocent of 12 years

बाद में एक पॉलीथीन में लपेटकर एक चटाई में पैक किया गया। अंधेरे में आरोपी शव को मानसरोवर पार्क में रेलवे लाइन के पास फेंक आए। अगले ही दिन 15 सितंबर को पुलिस को अदी का शव बरामद हो गया। शव देखकर डॉक्टरों ने युवक का शव होने की बात कही। मानसरोवर पार्क थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर 19 सितंबर को पोस्टमार्टम कराकर शव को जला दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed