दिल्ली बीजेपी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा इन दिनों अपने एक पोस्ट की वजह से ट्विटर में ट्रोल हो रही हैं। दरअसल उन्होंने बंगाल में जारी हिंसा के खिलाफ खड़े होने के लिए लोगों से अपील करते हुए एक ऐसी फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है जो बंगाल की ना होकर 2002 में हुए गुजरात दंगों की है।
भाजपा प्रवक्ता ने गुजरात दंगों की फोटो को ट्विटर पर बताया बंगाल की हिंसा, हुईं ट्रोल
उन्होंने ये फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि 'कुछ बोलिए पहले ही बहुत देर हो चुकी है!' इस ट्वीट में उन्होंने बंगाल के बाशीरहाट में हो रही हिंसा के विरोध में जंतर-मंतर पर जुटने की अपील की थी। यह ट्वीट उन्होंने 8 जुलाई को की थी।
Speak-up because it is already too late! Join in at 5 PM today at Jantar Mantar #SaveBengal #SaveHindus pic.twitter.com/QU5ZT1HkUt
हालांकि ट्विटर यूजर्स ने उन्हें बताया कि ये तस्वीर 2002 के गुजरात दंगों की है लेकिन नुपुर शर्मा ने इन कमेंट्स को दरकिनार करते हुए कहा कि यह तस्वीरें बंगाल की सच्चाई बताती हैं चाहे वो किसी भी जगह की हों।
उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें सेव बंगाल के संचालकों से एक फ्लायर मिला था जिसे उन्होंने ट्वीट कर दिया। इसकी वजह से दिल्ली के लोग जागे हैं जो अब तक बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर चुप थे।
Instead of exposing Bengal.. You exposed yourself too.. Real picture of #BJP leader.. Instead of spreading more violence.. March dor #Peace pic.twitter.com/XVeQx9u9Ka
इस ट्वीट को करने की देर नहीं थी कि गलत तस्वीर पोस्ट करने को लेकर वो ट्रोल होनी शुरु हो गईं। इसके बाद 9 जुलाई की सुबह को उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'चूंकि ट्रोल्स की वजह से पूरी रात जागते हुए बीती, अब बशीरहाट हिंसा की ऐसी तस्वीर शेयर कर रही हूं जो मीडिया द्वारा कवर की गई है। उम्मीद है कि वो लोग इसे भी पश्चिम बंगाल पुलिस को रिपोर्ट करेंगे।' इसके साथ ही उन्होंने बशीरहाट हिंसा की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की जिसे उन्होंने पिन टॉप किया हुआ है।
Since trolls spent a sleepless night covering-up Basirhat violence, sharing media pics of the riots. Hope they report this to @WBPolice too pic.twitter.com/CFW5P4xqB4