फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंकल! सिंदूर लाया हूं शादी करा दो प्लीज, बिहार से भागे नाबालिग जोड़े की पुलिस से गुजारिश

Fri, 01 Sep 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 01 Sep 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
bihar minor couple meet noida police, asks for their marriage
demo pic

बिहार से भाग कर आए नाबालिग प्रेमी जोड़े को किसी ने बताया था कि नोएडा पुलिस थाने में ही शादी करा देती है। दोनों शादी के लिए सिंदूर लेकर सेक्टर-39 थाने पहुंच गए। हालांकि पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर सच्चाई सामने आ गई। जोड़ा नाबालिग था। साथ ही किशोर के खिलाफ बिहार में अपहरण का मामला भी दर्ज था। सेक्टर-39 की पुलिस ने  बिहार पुलिस से संपर्क कर नाबालिग जोड़े को उनके हवाले कर दिया। बिहार पुलिस दोनों को लेकर रवाना हो गई है। 

bihar minor couple meet noida police, asks for their marriage
demo pic

पुलिस ने बताया कि थाना धरौली, जिला सीवान बिहार निवासी एक नाबालिग को पास में ही रहने वाली एक किशोरी से प्रेम हो गया। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। परिवार की बंदिशों के बीच वह शादी नहीं कर पा रहे थे। 

bihar minor couple meet noida police, asks for their marriage
demo pic

किशोर का जानने वाला दोस्त नोएडा में रहता था। किशोर नाबालिग लड़की को भगाकर नोएडा लेकर आ गया। मंगलवार को यहां पहुंचने पर किशोर ने अपने दोस्त से कमरा दिलाने की बात कही, काफी तलाशने पर उन्हें कमरा नहीं मिला। हर जगह उनसे पहचान पत्र के बगैर कमरा देने से इनकार कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bihar minor couple meet noida police, asks for their marriage
demo pic

ऐसे में दोनों को किसी ने सलाह दी कि एक प्रेमी जोड़े की शादी किसी थाने में कराई गई थी। नाबालिग जोड़ा पूछते-पूछते सेक्टर-39 पहुंच गया। पुलिस ने देखकर अंदाजा लगा लिया कि दोनों नाबालिग हैं। उनकी उम्र करीब 14-15 साल की लग रही थी। दोनों पुलिस अंकल से जिद करने लगे कि सिंदूर साथ लाया हूं, शादी करा दो। 

विज्ञापन
bihar minor couple meet noida police, asks for their marriage
demo pic

शक होने पर पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो असलियत सामने आ गई। ऐसे में नोएडा पुलिस ने बिहार पुलिस को मामले की सूचना दी।  बिहार पुलिस ने नोएडा पुलिस को बताया कि किशोर के खिलाफ यहां अपहरण का मामला दर्ज है। जैसे ही नाबालिग प्रेमी जोड़े को पता चला कि अब दोनों एक दूसरे से अलग हो जाएंगे। दोनों फूट-फूटकर थाने में रोने लगे। मंगलवार रात को प्रेमी जोड़े को बिहार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed