फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लैट खरीदने के लिए ट्रांसपोर्टर को पहले हनीट्रैप में फंसाया, अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 3 करोड़

Thu, 31 Aug 2017 01:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 31 Aug 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
 Transporter framed in honeytrap and blackmailed, 2 accused arrested
honey trap

गुरुग्राम में हनीट्रैप में फंसाकर ट्रांसपोर्टर से तीन करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गुरुग्राम से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने यह ड्रामा फ्लैट खरीदने के लिए रचा था। पुलिस बृहस्पतिवार को आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।


 

 Transporter framed in honeytrap and blackmailed, 2 accused arrested
HONEY TRAP

पुलिस के अनुसार, ग्रेटर नोएडा निवासी रविंद्र त्यागी होंडा कंपनी में काम करता है और ओल्ड रेलवे रोड पर किराए के मकान में रहता है। एक महिला व दो अन्य लोगों ने करीब तीन दिन पहले उसे अगवा कर लिया था और जयपुर के एक होटल में बंधक बनाकर रखा था। उसे छोड़ने की एवज में उन्होंने उसके परिवार व उससे 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। 

 Transporter framed in honeytrap and blackmailed, 2 accused arrested
HONEY TRAP
रविंद्र ने आरोप लगाया कि महिला ने उसे जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके जरिए वह उससे फिरौती मांग रहे थे। किसी तरह से रुपयों का इंतजाम करने के बहाने वह उनके चुंगल से छूटकर आया। उनसे पीछा छुड़ाने के लिए उसने रुपये व कुछ ज्वेलरी दे दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 Transporter framed in honeytrap and blackmailed, 2 accused arrested
HONEY TRAP

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीपीसी (पूर्व) दीपक सहारण ने एसीपी सदर अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया। इनके इंचार्ज सेक्टर-50 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र, सेक्टर-31 अपराध शाखा से इंस्पेक्टर विवेक कुंडू, अपराध शाखा पूर्व सेक्टर-40 इंचार्ज एसआई मनोज कुमार को बनाया गया।

विज्ञापन
 Transporter framed in honeytrap and blackmailed, 2 accused arrested
HONEY TRAP

 पुलिस टीमों ने महिला सहित दो आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पायल व रविंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से पीड़ित से लिए गए गहने भी बरामद किए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed