फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईएस आतंकी यूसुफ का बड़ा खुलासा, पहली बार यूपी की इस जगह पर किया था धमाका

Sun, 23 Aug 2020 12:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Aug 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Big revealing of isis terrorist abu Yusuf, Explosion was done at this place of UP for the first time
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक संदिग्ध आतंकी को दो प्रेशर कुकुर आईईडी विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली और यूपी को दहलाने का मंसूबा पालने वाले संदिग्ध आतंकी मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद धौला कुआं और करोल बाग के बीच सेंट्रल दिल्ली के रिज रोड एरिया से दबोचा और उसकी विस्फोट करने की साजिश नाकाम कर दी। 
Big revealing of isis terrorist abu Yusuf, Explosion was done at this place of UP for the first time
गिरफ्तार आतंकी अबु युसूफ - फोटो : अमर उजाला
आतंकी की गिरफ्तारी के बाद नए-नए खुलासे हो रहे हैं। यूसुफ ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसकी अयोध्या में राममंदिर शिलान्यास के एक महीने के भीतर आतंकी हमला करने की योजना थी। यूसुफ लोन वुल्फ अटैक करने के लिए दिल्ली के कई इलाकों में रेकी कर चुका था। वह 15 अगस्त के आसपास भीड़ वाले इलाकों में हमले करने की भी फिराक में था, लेकिन कड़ी सुरक्षा होने की वजह से नाकाम रहा। 
 
Big revealing of isis terrorist abu Yusuf, Explosion was done at this place of UP for the first time
आतंकी यूसुफ का गांव - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को दिए सनसनीखेज कबूलनामे में यूसुफ ने बताया कि अगर वह दिल्ली में धमाका करने में सफल हो जाता तो उसका अगला कदम आत्मघाती हमला करने का था। उसने यह भी बताया कि आत्मघाती हमले के लिए शरीर में विस्फोटकों को बांधने वाला बेल्ट भी तैयार कर रखा है। हालांकि, उसने यह नहीं बतया कि आत्मघाती हमले कब और कहां करना था? दिल्ली पुलिस के डीसीपी पीएस कुशवाह (स्पेशल सेल) ने बताया कि यूसुफ बीते एक साल से दिल्ली पुलिस के रडार पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Big revealing of isis terrorist abu Yusuf, Explosion was done at this place of UP for the first time
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
टाइमर लगाकर विस्फोट की थी तैयारी
यूसुफ की गिरफ्तारी के बाद मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) कमांडो की टीम और बम निरोधक दस्ता पहुंचा, जिसने आईईडी को निष्क्रिय किया। यह आईईडी आईएस के आकाओं के आदेश पर यूसुफ ने खुद ही तैयार की थीं। इसमें टाइमर लगाकर विस्फोट करने की तैयारी थी। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में खोजी कुत्तों की मदद से गहन तलाशी अभियान चलाया।रिज रोड एरिया में बुद्ध जयंती पार्क के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 
विज्ञापन
Big revealing of isis terrorist abu Yusuf, Explosion was done at this place of UP for the first time
isis terrorist Abu Yusuf - फोटो : अमर उजाला
कब्रिस्तान में किया विस्फोट
अबू यूसुफ पिछले कई सालों से आईएसआईएस से जुड़ा हुआ था। लिहाजा उसे भी भारत में हमला करने के आदेश मिले। हमले की तैयारी के दौरान उसने दिसंबर में ही करीब 15 किलो वजन की दो प्रेशर कुकर आईईडी बना ली थी। इसका परीक्षण करने के लिए यूपी के बलरामपुर में अपने घर के पास स्थित कब्रिस्तान में धमाका किया था। इसके कामयाब होने के बाद ही उसने बड़े बम बनाए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed