{"_id":"5d1d66718ebc3e3c88215780","slug":"gurugram-scientist-murder-wife-son-daughter-iphone-will-give-big-proof-as-police-fetching-data","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: जांच की अहम कड़ी साबित होगा आईफोन, पानी में डालने पर भी नहीं हुआ खराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुरुग्राम: जांच की अहम कड़ी साबित होगा आईफोन, पानी में डालने पर भी नहीं हुआ खराब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 04 Jul 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
gurugram murder and suicide
- फोटो : सुदर्शन गर्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरुग्राम में वैज्ञानिक परिवार की हत्या व आत्महत्या कांड में पुलिस को घटनास्थल से मिला आईफोन अहम कड़ी साबित हो सकता है। घटनास्थल पर पुलिस को तीन मोबाइल पानी में डूबे हुए मिले थे। इनमें एक आईफोन था। आगे पढ़िए कि पुलिस इस आईफोन से कौन सा बड़ा राज खोल सकती है जो इस केस को सुलझा देगा...
2 of 5
gurugram murder and suicide
- फोटो : सुदर्शन गर्ग
हालांकि दो मोबाइल के अंदर पानी चले जाने की वजह से पूरी तरह खराब हो गए, लेकिन आईफोन खराब नहीं हुआ। पुलिस टीम की निगाहें अब आईफोन पर ही टिकी हुई है। पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, मोबाइल फोन का लॉक खोलने के बाद स्पष्ट होगा कि यह मोबाइल किसका था? इस संबंध में आईफोन कंपनी को भी चिट्ठी भेजने की तैयारी है।
3 of 5
gurugram murder and suicide
- फोटो : सुदर्शन गर्ग
सेक्टर-49 स्थित उप्पल साउथ एंड के मकान नंबर-एस/299 के ग्राउंड फ्लोर स्थित डॉ. श्रीप्रकाश के फ्लैट पर पुलिस को पानी के एक डिब्बे में डूबे हुए तीन मोबाइल फोन मिले थे। इनमें दो मोबाइल एंड्रॉयड जबकि एक एप्पल आईफोन था। तीनों मोबाइल फोन बंद होने के चलते पुलिस यह मानकर चल रही थी कि तीनों खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
gurugram murder and suicide
- फोटो : सुदर्शन गर्ग
पुलिस तीनों मोबाइल के कॉल डिटेल खंगालने में जुट गई। बुधवार को पुलिस जांच में पता चला कि एक मोबाइल वाटरप्रुफ है, इसकी जानकारी के बाद पुलिस ने मोबाइल ऑन किया, तो वह सही सलामत पाया गया। लेकिन मोबाइल में पासवर्ड होने के चलते पुलिस उसका डाटा खंगाल नहीं पाई।
विज्ञापन
5 of 5
gurugram murder and suicide
- फोटो : सुदर्शन गर्ग
पुलिस को अंदेशा है कि यह मोबाइल श्रीप्रकाश का हो सकता है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस मोबाइल का लॉक खुलवाने का प्रयास कर रही है। एसीपी सदर अमन यादव ने बताया कि मोबाइल में पासवर्ड लगा हुआ है, पुलिस लॉक खुलवाने का प्रयास कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।