फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केन्याई युवक-युवती आत्महत्या केस: पीजी संचालक का चौंकाने वाला खुलासा, वेलेंटाइन डे पर आया था और...

Wed, 19 Feb 2020 09:10 AM IST
शाहरुख खान कुमार हरिओम, अमर उजाला गुरुग्राम
कुमार हरिओम, अमर उजाला गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Feb 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
big revealing in Gurugram police inquiry of Kenyan man and woman commits suicide case
केन्याई युवक-युवती आत्महत्या केस - फोटो : अमर उजाला
केन्याई शिक्षिका का सुशांतलोक फेज-1 सी ब्लॉक स्थित पीजी में रहने संबंधी बनवाया गया एग्रीमेंट खत्म हो चुका था। एग्रीमेंट खत्म होने के बाद भी पीजी संचालक और शिक्षिका दोनों की तरफ से नवीनीकरण (रिन्यू) नहीं कराया गया। जांच में इस खुलासे के बाद पुलिस पीजी संचालक से भी पूछताछ कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए गए है। पीजी संचालक के भी सभी संबंधित दस्तावेज जांचे जा रहे हैं, अगर पीजी संचालक की ओर से लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
Trending Videos
big revealing in Gurugram police inquiry of Kenyan man and woman commits suicide case
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
17 फरवरी 2019 को शिक्षिका अधिवक्ता तरुण यादव के पीजी पर रहने के लिए आई थी। उन्होंने केन्याई शिक्षिका के साथ रेंट एग्रीमेंट (11 माह) बना रखा था। जनवरी माह में एग्रीमेंट पूरा होने के बाद भी संचालक की ओर से इसका नवीनीकरण नहीं कराया गया। पीजी संचालक ने पुलिस को यह भी बताया कि वेलेंटाइन डे वाले दिन युवक युवती से मिलने के लिए आया था। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह युवती को लेकर कैब में चला गया। देर रात को दोनों पीजी में आए और कमरे में चले गए। इसके बाद दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले। कमरे के अंदर आई दुर्गंध से अंदेशा जताया जा रहा है कि 15 फरवरी को ही दोनों की मौत हो गई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी स्थिति साफ होगी। 
big revealing in Gurugram police inquiry of Kenyan man and woman commits suicide case
पीजी में मिले शव - फोटो : सोशल मीडिया
दो माह से नहीं दिया था किराया 
पीजी संचालक तरुण यादव ने बताया कि दो माह से शिक्षिका ने उन्हें किराया भी नहीं दिया था जबकि, वह पहले नियमित तौर पर किराया दे देती थी। उन्होंने बताया कि इस बारे में कुछ दिनों पहले ही किराये के लिए बोला गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
big revealing in Gurugram police inquiry of Kenyan man and woman commits suicide case
पीजी में मिले शव - फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रबंधन से भी जुटाई जा रही जानकारी 
जिस स्कूल में शिक्षिका पढ़ाती थी। उस स्कूल से भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। जांच में सामने आया कि शिक्षिका व उसके दोस्त दोनों 15 फरवरी से कमरे के अंदर ही थे। इस संबंध में उसने स्कूल में क्या बोल रखा था या स्कूल प्रबंधन की ओर से उसे संपर्क साधा गया या नहीं। इस बारे में पुलिस स्कूल प्रबंधन से जानकारी ले रही है। 
 
विज्ञापन
big revealing in Gurugram police inquiry of Kenyan man and woman commits suicide case
पीजी में मिले शव - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-1 सी ब्लॉक स्थित पीजी में बाथरूम के अंदर सोमवार शाम संदिग्ध हालात में केन्याई युवक-युवती के शव मिले। युवक का शव गीजर से बंधे फंदे से लटका था,  वहीं युवती का शव निर्वस्त्र हालत में फर्श पर पड़ा था। प्रारंभिक जांच में युवती से दुष्कर्म के बाद हत्या और आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने दूतावास के माध्यम से मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शव तीन-चार दिन पुराने लग रहे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed