फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 मौत की मिस्ट्री: बुराड़ी मामले में एक और बड़ा खुलासा, रजिस्टर को परिवार मानता था भगवान

Fri, 06 Jul 2018 09:47 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jul 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
Bhatia family make god to register in burari murder mystery in delhi
burari death case - फोटो : जी पाल

बुराड़ी मे एक ही परिवार के 11 लोगों के मौत मामले में एक और नया खुलासा सामने आया है। घर में जो रजिस्टर मिले हैं, उन्हें गीता की तरह माना जाता था। या ये कह सकते हैं रजिस्टरों को परिवार ने भगवान का दर्जा दिया हुआ था। हिंदू धर्म के लोग जिस तरह गीता व उसके उपदेश को मानते हैं, उसी तरह भाटिया परिवार में रजिस्टर में लिखी हर बात को गीता के उपदेशों की तरह मानता था।  पुलिस ने बृहस्पतिवार को भाटिया परिवार के घर जाकर 11 लोगों की मौत के सीन को रिक्रिएशन किया।  पुलिस ने घर से कुछ सामान भी बरामद किया है।

Bhatia family make god to register in burari murder mystery in delhi
burari death case - फोटो : अमर उजाला

मामले की जांच में जुटे अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रजिस्टर में लिखा हुआ है कि बाहर की दुनिया को छोड़ दो। कोई धर्म नहीं हैं। बाहर की दुनिया दिखावा है। वह रजिस्टर में लिखी बातों को परिवार के सदस्यों को दिन में तीन बार पढ़वाता था। वह परिवार के सदस्यों से कहता था कि रजिस्टर में लिखी हर बात सच्ची है। जब से पिता की आत्माएं उसमें आने लगी हैं, परिवार तरक्की करने लगा। एक दुकान से तीन दुकान हो गईं। मकान एक मंजिला से चार मंजिला हो गया है। वह बच्चों को पढ़ने के लिए कहता था। मोबाइल चलाने व टीवी देखने के लिए मना करता था। घर में जो दस मोबाइल मिले हैं उनमें से एक ही मोबाइल में ही वाट्सऐप चल रहा था।

Bhatia family make god to register in burari murder mystery in delhi
burari death case - फोटो : हिमांशु सोनी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बड़ पूजा की एक सप्ताह से प्रेक्टिस की जा रही थी। परिवार के लोग एक साथ एकत्रित होते थे। परिवार के सभी सदस्य एक साथ हाथ जोड़ते थे। सभी लोग कुर्सियों पर खड़े हो जाते थे। एक-दूसरे के हाथों को बांधते थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह की प्रेटिक्स के दौरान अन्य सदस्यों को ये लग गया था कि उनके साथ कुछ गलत नहीं होने वाला है। पुलिस अधिकारियों के परिवार के सदस्यों के अलावा पानीपत में रहने वाली सुजाता नागपाल को ललित में पिता की आत्मा आने की जानकारी थी। सुजाता ने पुलिस को दिए बयान में ये बातें कहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhatia family make god to register in burari murder mystery in delhi
घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मांगलिक दोष को दूर करने के लिए उज्जेन गए थे
अपराध शाखा पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रियंका मांगलिक थी। इस कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी। वह 32 वर्ष की हो गई थी। मांगलिक दोष को दूर करने के लिए ललित, प्रतिभा व प्रियंका करीब डेढ़ वर्ष पहले उज्जैन गए थे। वहां इन्होंने पूजा करवाई थी। 
विज्ञापन
Bhatia family make god to register in burari murder mystery in delhi
burari case
क्लिनिकल जांच भी होगी

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक बार मौके से मिलने सबूतों की पुष्टि हो जाए। सीसीटीवी फुटेज व रजिस्टर में लिखी बातों का पूरी तरह से मिलान हो जाए। इसके बाद क्लिनिकल जांच होगी। इसके तहत रजिस्टर में लिखी बातों को मनोचिकित्सकों से पढ़वाएंगे और उनकी राय लेंगे। परिवार के सभी 11 लोगों की मनोदशा का भी पता किया जाएगा। हो सकता है सभी का साइको ऑटोप्सी करवाई जाए।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed