फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लापरवाही: क्या सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल जाएंगे 20 हजार नौनिहाल? 

Sun, 10 Nov 2019 11:51 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 10 Nov 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
Bank accounts of 20 thousand students of govt schools not updated
प्रतीकात्मक चित्र

फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों को सर्दी में ठिठुरना पड़ सकता है। सरकारी स्कूलों में 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म खरीद की राशि सीधे बैंक अकाउंट ट्रांसफर की ओर से दी जाती है, लेकिन 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों का बैंक अकाउंट डेटा अपडेट ही नहीं है। ऐसे में इन विद्यर्थियों को सर्दी में जूते-वर्दी खरीद के लिए आर्थिक मदद मिलने में समस्या हो सकती है।

Bank accounts of 20 thousand students of govt schools not updated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

जिले के दोनों खंड में से फरीदाबाद में 178 राजकीय व 443 निजी स्कूल हैं। बल्लभगढ़ खंड के 202 राजकीय व 646 निजी स्कूल हैं। इसमें से सरकारी स्कूलों के प्राइमरी विंग में 71 हजार के करीब विदयार्थी हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शशि अहलवात ने बताया कि सरकारी स्तर पर प्राइमरी स्कूलों में कुल 71 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनमें से करीब 51 हजार का बैंक डाटा अपडेट कर दिया गया है। 20 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को डाटा अपडेट करने का काम चल रहा है। सरकारी स्कूल अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द वह बाकी बचे विद्यार्थियों का डाटा भी अपडेट कर दें। 

Bank accounts of 20 thousand students of govt schools not updated
स्कूल जाते बच्चे(फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

कक्षा पहली से 5वीं तक मिलते हैं 800 रुपये
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा पहली से 5वीं तक के विद्यार्थियों को सीधे बैंक ट्रांसफर से 800 रुपये की राशि दी जाती है। जिले के ज्यादातर प्राइमरी स्कूलों के डेटा ही पेंडिंग पड़ा है। ऐसे में इस सर्दी ज्यादा समस्या पहली से पाचवीं तक के विद्यार्थियों को ही होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bank accounts of 20 thousand students of govt schools not updated
स्कूल जाते बच्चे(फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

कक्षा 5वीं से 8वीं तक मिलते हैं एक हजार रुपये 
नौनिहालों को डायरेक्ट बैंक अकाउंट ट्रांसफर के जरिए एक हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है। हरियाणा प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान चतर सिंह ने बताया कि 5वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों को कम परेशानी है। ज्यादा परेशानी 5वीं तक के विद्यार्थियों को है। इन विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी है। 

विज्ञापन
Bank accounts of 20 thousand students of govt schools not updated
आधार कार्ड - फोटो : amar ujala

आधार कार्ड और बैंक बन रहे परेशानी
हरियाणा प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान चतर सिंह ने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए सबसे अधिक परेशानी आधार कार्ड फिंगर प्रिंट न आने से परेशानी है। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों के नौनिहालों के आधार कार्ड दूसरे राज्यों के हैं। ऐसे में बैंक रिहाशी प्रमाण न होने के कारण इन बच्चों के खाते खोलने में काफी परेशानी करते हैं। अध्यापक आए दिन बच्चों को लेकर चक्कर काटते हैं। इसके अलावा 5वीं कक्षा तक के नौनिहालों के आधार कार्ड के लिए फिंगर प्रिंट नहीं मिलते। इससे भी परेशानी आती है। एसोसिएशन का कहना है कि जिला प्रशासन सभी बैंकों को निर्देश जारी कर अनिवार्य रुप से नौनिहालों के खाते खोलने के निर्देश जारी करे। इससे सरकारी स्कूलों के नौनिहालों को योजना का लाभ मिल सकेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed