फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Faridabad Murder Case: छात्रा के पिता का बड़ा दावा- आरोपी की मां फोन कर बेटी पर धर्म परिवर्तन का डालती थी दबाव

Tue, 27 Oct 2020 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 27 Oct 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Nikita Tomar Faridabad Murder Case News: Girl Father Claims Accused Mother Pressurize Daughter To Convert In Islam
बीकॉम की छात्रा की हत्या - फोटो : अमर उजाला

Nikita Tomar Murder Case: बल्लभगढ़ में सोमवार को हुई छात्रा की हत्या अब धीरे-धीरे धार्मिक रुख अख्तियार करती जा रही है। पीड़िता के पिता का दावा है कि आरोपी तौसीफ की मां उनकी बेटी निकिता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाती रहती थी। यह सिलसिला बीते दो साल से चल रहा था। जानिए ऐसा क्यों कर रही थी आरोपी की मां और वह छात्रा के संपर्क में कैसे आई.....

Nikita Tomar Faridabad Murder Case News: Girl Father Claims Accused Mother Pressurize Daughter To Convert In Islam
छात्रा के परिजन रोड जाम करते हुए - फोटो : अमर उजाला
छात्रा के पिता ने आरोपी तौसीफ की मां पर आरोप लगाया है कि वह फोन कर-करके उनकी बेटी पर दबाव डालती थी कि तुम हमारा धर्म कबूल कर लो। यह सिलसिला उस वक्त से चल रहा था जब 2018 में तौसीफ ने पहली बार निकिता का अपहरण किया था।
Nikita Tomar Faridabad Murder Case News: Girl Father Claims Accused Mother Pressurize Daughter To Convert In Islam
प्रदर्शनकारियों ने किया रास्ता जाम - फोटो : अमर उजाला

पीड़िता के पिता का कहना है कि पहली बार जब बच्ची का अपहरण हुआ था तो उसे छुड़ा लिया गया था। लेकिन उस हादसे के बाद से ही तौसीफ की मां बार-बार निकिता को फोन कर कहती थी कि तुम हमारा धर्म कबूल कर लो। अब तुमसे कौन शादी करेगा। तुम्हारा अपहरण भी हो गया है और अब तुम्हारा क्या होगा। तुम हमारा धर्म कबूल कर मेरे बेटे की हो जाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikita Tomar Faridabad Murder Case News: Girl Father Claims Accused Mother Pressurize Daughter To Convert In Islam
bcom girl murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
पिता का कहना है कि उनकी बेटी इस वजह से बेहद परेशान रहती थी। उन्हें नहीं पता था कि दो साल पहले हुई अपहरण की उस वारदात के बाद तौसीफ के खिलाफ ज्यादा सख्त कार्रवाई न करने के चलते उनकी बेटी उनसे दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
Nikita Tomar Faridabad Murder Case News: Girl Father Claims Accused Mother Pressurize Daughter To Convert In Islam
निकिता तोमर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पिता का कहना है कि उनकी बेटी स्कूल से लेकर कॉलेज तक टॉपर थी। वह पढ़-लिखकर बड़ी अफसर बनना चाहती थी, लेकिन आरोपी और उसकी मां की वजह से वह बहुत तनाव में रहती थी। उसने मुझे बताया था कि आरोपी की मां उसे फोन कर कहती है कि मेरे बेटे से शादी कर लो क्योंकि अब तुम्हारे अपहरण के बाद तो तुम्हारे मां-बाप तुम्हें घर से भी निकलने नहीं देंगे। तुम्हारे लिए अच्छा है मेरे बेटे से शादी कर लो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed