फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय हत्याकांड: कोतवाली सेक्टर-20 पर प्रदर्शनकारियों ने किया 5 घंटे तक कब्जा, देखें तस्वीरें

Sat, 06 Oct 2018 04:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 06 Oct 2018 04:07 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers Ajay choudhary murder case, Protesters captured Kotwali Sector-20 for 5 hours
ajay choudhary

सेक्टर-8 निवासी बजरंग दल के कार्यकर्ता अजय चौधरी की गुरुवार रात गोली मारकर हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को पांच घंटे तक कोतवाली सेक्टर-20 पर कब्जा जमाए रखा। पुलिस अधिकारियों को थाने से बाहर नहीं निकलने दिया और थाने के सामने सड़क को जाम कर दिया। काफी संख्या में आए लोगों को जब समझाने के लिए एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तो गुस्साए लोगों ने उन्हें भी घेर लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ आरोपियों की गिरफ्तारी समेत अन्य मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की ओर से मुआवजे व आवास देने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शाम करीब साढ़े चार बजे थाने से चले गए।

Bajrang Dal workers Ajay choudhary murder case, Protesters captured Kotwali Sector-20 for 5 hours
ajay choudhary

इधर, मामले में एसएसपी ने झुंडपुरा चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है और थानाध्यक्ष के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। गुरुवार रात को सेक्टर-8 निवासी अजय चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके भाई विजय चौधरी ने कोतवाली सेक्टर-20 में अशरफ उर्फ गटवा, जफर, सरताज, रफीक, सिताबू, जीतू यादव व दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने सिताबू, जफर व सरताज को गिरफ्तार भी कर लिया है। इलाके में तनाव को लेकर पुलिस ने पीएसी भी तैनात कर दी है।

Bajrang Dal workers Ajay choudhary murder case, Protesters captured Kotwali Sector-20 for 5 hours
ajay choudhary

सट्टे के विरोध पर हुई हत्या
परिजनों ने आरोप लगाया है कि अजय कई वर्षों से सट्टे, शराब व गांजे की बिक्री का विरोध कर रहा था। उसने कई बार पुलिस से शिकायत भी की थी। सट्टे का कारोबार करने वाले लोगों ने ही अजय की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस के संरक्षण में सेक्टर-8 में सट्टा, गांजा व शराब का अवैध कारोबार हो रहा है। अजय इनका विरोध करता रहा। इस कारण अशरफ घर आया और अजय को अपने साथ ले गया था। घर से कुछ दूरी पर सेक्टर-8 में ही जफर, सरताज, जीतू, रफीक, सिताबु और अन्य 2 लोग मौजूद थे। इन लोगों ने मिलकर अजय पर 4 गोली चलाईं जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bajrang Dal workers Ajay choudhary murder case, Protesters captured Kotwali Sector-20 for 5 hours
ajay choudhary

दहेज हत्या का आरोपी था अजय
पुलिस के मुताबिक, अजय की पत्नी की मौत डेढ़ साल पहले संदिग्ध हालात में हो गई थी। इस मामले में पत्नी के घरवालों ने अजय व परिजनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अजय को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ माह पहले ही जमानत पर वह रिहा हुआ था। गुरुवार को उसकी दहेज हत्या के मुकदमे में जिला अदालत में पेशी थी। पेशी से वह शाम को ही लौटा था।

इन मांगों को लेकर सड़क पर उतरे लोग
- परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिले।
- मृतक के परिजन को नौकरी दी जाए।
- आरोपियों पर रासुका एक्ट के तहत कार्रवाई हो।
- आरोपी पुलिसकर्मियों व थाना प्रभारी को तुरंत सस्पेंड किया जाए।
- मृतक के परिवार को नोएडा में आवास दिलाया जाए।

विज्ञापन
Bajrang Dal workers Ajay choudhary murder case, Protesters captured Kotwali Sector-20 for 5 hours
ajay choudhary

चौकी प्रभारी निलंबित, एसएचओ के खिलाफ जांच के आदेश
एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि मामले में चौकी प्रभारी जैनेंद्र तोमर को निलंबित कर दिया गया है। एसएचओ के खिलाफ जांच कराई जा रही है। तीन नामजद आरोपियों  को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

कोतवाली बनी छावनी
आक्रोशित लोग शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जैसे ही कोतवाली सेक्टर-20 के पास पहुंचे तो पुलिसकर्मी असहज हो गए। इसके बाद आनन-फानन में पांच थानों की पुलिस बुलाई गई। शहर के सभी कोतवाल सेक्टर-20 पहुंच गए। सीओ फर्स्ट के अलावा सीओ टू राजीव कुमार भी पहुंचे। वहीं, एसपी सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट भी आए। अधिकारियों ने कई घंटे तक बजरंग दल के नेताओं से बातचीत की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed