{"_id":"5b9b5663867a557eb20621a2","slug":"baba-ashu-bhai-guruji-have-many-ips-officer-followers-shown-miracle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाबा आशु गुरु के नामी आईपीएस अधिकारी भी हैं भक्त, एक को तो दिखा चुका है ये 'चमत्कार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा आशु गुरु के नामी आईपीएस अधिकारी भी हैं भक्त, एक को तो दिखा चुका है ये 'चमत्कार'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
ashu bhai guruji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद, यूपी की महिला ने जिस बाबा आशु गुरुदेव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है उसका असली नाम आसिफ खान भाई है। पहले आशु भाई के नाम से ज्योतिष का काम करता था और जेजे कालोनी में रहता था। उसका प्रीतमपुरा के तरुण एंक्लेव में मकान और रोहिणी सेक्टर-सात में आश्रम है। बताया जा रहा है कि आईपीएस अफसर, आशु के भक्त रहे हैं।
ashu bhai guruji
बाबा का बेटा बिल्डर है। बाबा का कई टीवी चैनलों में कार्यक्रम आते हैं। 1990 के दशक तक वजीरपुर जेजे कॉलोनी में रहने वाला आसिफ खान उर्फ आशु अब करोड़ों का मालिक है। सराय रोहिल्ला थाने के पदम नगर इलाके से इसने अपना धंधा शुरू किया था। बाबा महंगी कारों का शौकीन है।
ashu bhai guruji
वह भक्तों से पांच सितारा होटलों में मुलाकात कर करता था और पांच हजार रुपये लेता था। बाबा चमत्कार के नाम पर पिछले वर्ष रिटायर हो चुके आईपीएस को गंगा में खड़ा कर चुका है। आशु सुबह चार से आठ बजे तक अपने भक्तों से मिलता था और मोटी रकम वसूल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ashu bhai guruji
कार्यालय से हो चुकी है 50 लाख की चोरी
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाबा आशु के रोहिणी स्थित कार्यालय में छह फरवरी, 2011 को 50 लाख रुपये की चोरी हुई थी। शिकायत मिलने पर रोहिणी उत्तरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके आरोपी दो नेपाली केयरटेकरों लक्ष्मण व हंसराज को भारत-नेपाल सीमा पर गौरीफैंटा बॉर्डर से पकड़ा गया था। दोनों के पास से 42 लाख रुपये बरामद किए गए थे।

यह है मामला
गौरतलब है कि गाजियाबाद की रहने वाली पीड़िता ने बाबा के खिलाफ हौजखास थाने में दुष्कर्म, बेटे व उसके दोस्त द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने व बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर कराया था। बाद में मामले की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई थी। बाबा आशु के अलावा उसका बेटा व बेटे का दोस्त मामले में आरोपी हैं।