फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा आशु गुरु के नामी आईपीएस अधिकारी भी हैं भक्त, एक को तो दिखा चुका है ये 'चमत्कार'

Fri, 14 Sep 2018 12:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Sep 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
Baba ashu bhai guruji have many IPS officer followers, shown Miracle
ashu bhai guruji
गाजियाबाद, यूपी की महिला ने जिस बाबा आशु गुरुदेव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है उसका असली नाम आसिफ खान भाई है। पहले आशु भाई के नाम से ज्योतिष का काम करता था और जेजे कालोनी में रहता था। उसका प्रीतमपुरा के तरुण एंक्लेव में मकान और रोहिणी सेक्टर-सात में आश्रम है। बताया जा रहा है कि आईपीएस अफसर, आशु के भक्त रहे हैं। 

 
Baba ashu bhai guruji have many IPS officer followers, shown Miracle
ashu bhai guruji
बाबा का बेटा बिल्डर है। बाबा का कई टीवी चैनलों में कार्यक्रम आते हैं।  1990 के दशक तक वजीरपुर जेजे कॉलोनी में रहने वाला आसिफ खान उर्फ आशु अब करोड़ों का मालिक है। सराय रोहिल्ला थाने के पदम नगर इलाके से इसने अपना धंधा शुरू किया था। बाबा महंगी कारों का शौकीन है। 
 
Baba ashu bhai guruji have many IPS officer followers, shown Miracle
ashu bhai guruji
वह भक्तों से पांच सितारा होटलों में मुलाकात कर करता था और पांच हजार रुपये लेता था। बाबा चमत्कार के नाम पर पिछले वर्ष रिटायर हो चुके आईपीएस को गंगा में खड़ा कर चुका है। आशु सुबह चार से आठ बजे तक अपने भक्तों से मिलता था और मोटी रकम वसूल करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baba ashu bhai guruji have many IPS officer followers, shown Miracle
ashu bhai guruji
कार्यालय से हो चुकी है 50 लाख की चोरी
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाबा आशु के रोहिणी स्थित कार्यालय में छह फरवरी, 2011 को 50 लाख रुपये की चोरी हुई थी। शिकायत मिलने पर रोहिणी उत्तरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके आरोपी दो नेपाली केयरटेकरों लक्ष्मण व हंसराज को भारत-नेपाल सीमा पर गौरीफैंटा बॉर्डर से पकड़ा गया था। दोनों के पास से 42 लाख रुपये बरामद किए गए थे। 
 
विज्ञापन
Baba ashu bhai guruji have many IPS officer followers, shown Miracle
ashu bhai guruji
यह है मामला
गौरतलब है कि गाजियाबाद की रहने वाली पीड़िता ने बाबा के खिलाफ हौजखास थाने में दुष्कर्म, बेटे व उसके दोस्त द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने व बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर कराया था। बाद में मामले की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई थी। बाबा आशु के अलावा उसका बेटा व बेटे का दोस्त मामले में आरोपी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed