फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ ऐसा है रेप के आरोपी आशुभाई का लाइफस्टाइल, पांच सितारा होटल में करता है भक्तों से मुलाकात

Fri, 14 Sep 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Sep 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
ashu bhai guruji lifestyle is so lavish meets his followers in five star hotel charge 5000 rupees
ashu bhai guruji

गाजियाबाद, यूपी की महिला ने जिस बाबा आशु गुरुदेव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है उसका असली नाम आसिफ खान भाई है। मामूली ड्राईक्लीनर से आशुभाई गुरुजी बने इस शख्स का लाइफस्टाइल कुछ ऐसा है कि बड़े-बड़े भी फेल हो जाएं। आईपीएस अफसर भी इस बाबा के हैं भक्त, पढ़ें पूरी खबर...

ashu bhai guruji lifestyle is so lavish meets his followers in five star hotel charge 5000 rupees
ashu bhai guruji

पहले आशु भाई के नाम से ज्योतिष का काम करता था और जेजे कालोनी में रहता था। उसका प्रीतमपुरा के तरुण एंक्लेव में मकान और रोहिणी सेक्टर-सात में आश्रम है। बताया जा रहा है कि आईपीएस अफसर, आशु के भक्त रहे हैं। बाबा का बेटा बिल्डर है। बाबा का कई टीवी चैनलों में कार्यक्रम आते हैं।  

ashu bhai guruji lifestyle is so lavish meets his followers in five star hotel charge 5000 rupees
ashu bhai guruji

1990 के दशक तक वजीरपुर जेजे कॉलोनी में रहने वाला आसिफ खान उर्फ आशु अब करोड़ों का मालिक है। सराय रोहिल्ला थाने के पदम नगर इलाके से इसने अपना धंधा शुरू किया था। बाबा महंगी कारों का शौकीन है। वह भक्तों से पांच सितारा होटलों में मुलाकात करता था और पांच हजार रुपये लेता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
ashu bhai guruji lifestyle is so lavish meets his followers in five star hotel charge 5000 rupees
ashu bhai guruji

बाबा चमत्कार के नाम पर पिछले वर्ष रिटायर हो चुके आईपीएस को गंगा में खड़ा कर चुका है। आशु सुबह चार से आठ बजे तक अपने भक्तों से मिलता था और मोटी रकम वसूल करता था।

विज्ञापन
ashu bhai guruji lifestyle is so lavish meets his followers in five star hotel charge 5000 rupees
ashu bhai guruji

कार्यालय से हो चुकी है 50 लाख की चोरी
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाबा आशु के रोहिणी स्थित कार्यालय में छह फरवरी, 2011 को 50 लाख रुपये की चोरी हुई थी। शिकायत मिलने पर रोहिणी उत्तरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके आरोपी दो नेपाली केयरटेकरों लक्ष्मण व हंसराज को भारत-नेपाल सीमा पर गौरीफैंटा बॉर्डर से पकड़ा गया था। दोनों के पास से 42 लाख रुपये बरामद किए गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed