फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Expo 2025: आज से आम लोग कर सकेंगे पसंदीदा वाहनों का दीदार, ऐसे हासिल करें एंट्री पास; पढ़ें पूरी जानकारी

Sun, 19 Jan 2025 07:59 AM IST
विजय पुंडीर राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 19 Jan 2025 07:59 AM IST
सार

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आज से यह आम लोगों के खुल रहा है। एक्सपो में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरे इंतजाम कर लिए हैं। कोई भी व्यक्ति केवल पंजीकरण करवाकर यहां आ सकता है।

विज्ञापन
Auto Expo 2025 From today common people will be able to see their favourite vehicles
Auto Expo 2025 - फोटो : जी पाल

आप को नई तकनीक से लैस कार, स्कूटी और बाइक पसंद है भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 आपका स्वागत कर रहा है। आज से यह आम लोगों के खुल रहा है। कोई भी व्यक्ति केवल पंजीकरण करवाकर अपनी पसंदीदा वाहनों का दीदार कर सकता है। रविवार से आम जनता के लिए खुल रहे इस एक्सपो में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरे इंतजाम कर लिए हैं। एक्सपो से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि रविवार को एक्सपो में हजारों की संख्या में लोग आ सकते हैं। इसे देखते हुए निर्णय लिया है कि यदि हॉल में भीड़ ज्यादा होती है तो एंट्री बंद की जा सकती है।



बाइक में मारिए पैडल, मिलेगी रफ्तार
साइकिल की तरह बाइक में भी पैडल मारकर रफ्तार हासिल कर सकते हैं। एक्सपो में मोटोवोल्ट कंपनी ने ऐसी ही बाइक लॉन्च की है। इस बाइक में फुट रेस्ट की जगह विशेष रूप से पैडल लगाए गए हैं। बाइकर को जब रफ्तार चाहिए होगी तो वह एक्सीलेटर के साथ पैडल भी मार सकता है। कंपनी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि यह ई-बाइक जर्मन तकनीक से तैयार की गई है। यह एक बार चार्ज करने में 110 किमी तक चल सकेगी। सामान्य रूप से इस बाइक की स्पीड 100 किमी तक जा सकती है। वहीं, पैडल मारने पर स्पीड 140 से 150 तक पहुंच सकती है। यह स्पोर्ट्स बाइक है जिसे युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Trending Videos
Auto Expo 2025 From today common people will be able to see their favourite vehicles
Auto Expo 2025 - फोटो : जी पाल

ड्राइविंग टेस्ट में नहीं होंगे फेल, यहां चला लो बाइक 
ड्राइविंग टेस्ट में यदि बार-बार फेल हो रहे हैं तो एक्सपो में आपके लिए खास इंतजाम है। यहां होंडा कंपनी ने ड्राइविंग टेस्ट के लिए व्यवस्था की है। यहां बाइक राइड के टेस्ट हो रहे हैं। इसमें बाइक चलाने के दौरान अंडाकार गोला बनाना होता है। साथ ही, सर्कल के बीच में एक पलती लाइन भी चलना होता है। इसमें फेल होने वाले लोगों को बाइक चलाने का तरीका बताया जा रहा है, ताकि टेस्ट में फेल न हों सकें।

Auto Expo 2025 From today common people will be able to see their favourite vehicles
Auto Expo 2025 - फोटो : जी पाल

ऐसे हासिल करें एंट्री पास
एक्सपो में एंट्री के लिए दर्शकों को www.bharat-mobility.com पर विजिटर के तौर पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद ईमेल पर एक QR-कोड आएगा, जो आपका एंट्री पास होगा। आयोजन स्थल पर जाकर आप क्यूआर कोड दिखाकर प्रवेश कर सकते हैं। हॉल में जाने के लिए गेट नंबर 4, 5 और 6 सबसे पास होंगे। इन गेट से दर्शक सीधे हॉल तक पहुंच सकते हैं। यहां आने वाले दिव्यांग की मदद करने वालों को टिकट या पास की आवश्यक नहीं होगी। एक्सपो सुबह 10 बजे खुल जाएगा। रविवार शाम सात बजे तक लोग घूम सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Auto Expo 2025 From today common people will be able to see their favourite vehicles
Auto Expo 2025 - फोटो : जी पाल

सड़क पर नहीं होगी दुर्घटना, सुन लो इनकी बात
सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए टीसीआई सेफ सफर ने एक्सपो में स्टॉल लगाया है। इस स्टॉल पर छोटा भीम के साथ दूसरे कलाकार नाटक कर सुरक्षित सफर की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही, बता रहे हैं किन कारणों से लोग सड़क पर ज्यादा जान गंवाते हैं। इसमें गाड़ी चलाते समय नींद आना, फोन पर बात करना व दूसरे कारकों को बताया गया।

विज्ञापन
Auto Expo 2025 From today common people will be able to see their favourite vehicles
Auto Expo 2025 - फोटो : अमर उजाला

पानी पर तैरने वाली कार ने मचाई धूम
सड़क पर दौड़ने वाली कार अब पानी पर भी तैरेगी। भारत मंडपम के हॉल नंबर छह में एक निजी कार निर्माता कंपनी की मॉडल यू-आठ कार ने धूम मचा दी है। यह कार नदी और तालाब को आसानी से 30 मिनट तक तैर सकती है। यही नहीं, सड़क पर एक ही जगह पर 360 डिग्री घूम सकती है। इसमें एडजस्टमेंट सस्पेंस लगे हैं। यह लगभग 5.4 मीटर लंबी है। इसमें आराम से सफर कर सकते हैं। इसको एक बार चार्ज करने पर 1000 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed