फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CCTV में LIVE मर्डर: बजरंग दल कार्यकर्ता को रॉड और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, ये थी विवाद की वजह, तस्वीरें

Mon, 17 Oct 2022 10:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Oct 2022 10:20 AM IST
विज्ञापन
Attacked with rod and stick for protesting against playing horn of bike
हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त शादीपुर गांव निवासी नितेश कुमार फोर (27) के रूप में हुई है। नितेश की मौत से नाराज परिजनों और शादीपुर के ग्रामीणों ने रविवार दोपहर पटेल नगर की मुख्य सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी दूसरे समुदाय के लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया। मामले में पुलिस ने आरोपी उजेफा, अदनान और अब्बास की पहचान कर वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने कहा कि झगड़ा दो समुदायों का नहीं है। युवकों के दो गुटों में किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसकी शुरुआत नितेश की ओर से की गई थी। पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद है।

 
Attacked with rod and stick for protesting against playing horn of bike
हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
बजरंग दल का कार्यकर्ता नितेश बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे मोहल्ले में रहने वाले दोस्त आलोक और मोंटी के साथ मंदिर वाली गली में टहल रहा था। इस बीच दूसरे मोहल्ले के तीन युवक बाइक पर वहां पहुंचे। तीनों बाइक से लगातार हॉर्न बजा रहे थे।
 
Attacked with rod and stick for protesting against playing horn of bike
हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
नितेश ने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इसी बात पर नितेश का युवकों से झगड़ा हो गया। हाथापाई के कुछ ही देर बाद दूसरे पक्ष के करीब 15-20 लोग वहां पहुंचे। आरोपियों ने नितेश, आलोक और मोंटी पर लाठी, डंडे और रॉड से हमला कर दिया। हमले में नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Attacked with rod and stick for protesting against playing horn of bike
हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
नितेश और आलोक के खिलाफ पहले से दर्ज हैं मामले 
पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वारदात को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है जबकि यह महज संयोग है कि आरोपी दूसरे समुदाय के हैं। सीसीटीवी जांच में मंदिर वाली गली में नितेश तीनों युवकों से उलझता दिख रहा है। वहीं दूसरी फुटेज में आरोपी नितेश और उसके दोस्तों की पिटाई करते दिख रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि नितेश के खिलाफ पांच केस दर्ज हैं। आलोक का भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। ब्यूरो 

 
विज्ञापन
Attacked with rod and stick for protesting against playing horn of bike
हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला
डेढ़ किमी लगा जाम, रैपिड एक्शन फोर्स पहुंची
प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ को देखते हुए हालात को काबू करने के लिए मौके पर पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स की टीम पहुंच गई। करीब दो घंटे तक मुख्य सड़क से गुजरने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया। सैकड़ों वाहन प्रदर्शन के कारण सड़क पर ही फंसे रहे। मौके पर करीब डेढ़ किमी लंबा जाम लग गया। एमएस बिट्टा का काफिला भी इस दौरान जाम में फंसा रहा। प्रदर्शन के बीच में एक बार एंबुलेंस को निकालने के लिए रास्ता दिया गया। जिसके बाद ग्रामीण फिर से सड़क के दोनों तरफ प्रदर्शन करने लगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed