फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi: सीजन में दूसरी बार खराब श्रेणी में हवा, गाजियाबाद की वायु रही सबसे जहरीली, जानें बाकी शहरों का हाल

Sun, 16 Oct 2022 10:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Oct 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
Air reached the worst category for the second time in the season Delhi AQI was 232 Ghaziabad air was the worst
दिल्ली प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

बदलते मौसम के बीच रविवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा सीजन में दूसरी बार बिगड़कर खराब श्रेणी में पहुंच गई। बीते 24 घंटे में दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों की हवा खराब श्रेणी में दर्ज हुई। इससे पहले अक्तूबर के पहले हफ्ते में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से अधिक आंकड़ों के साथ खराब स्तर पर पहुंचा था। हवा के बिगड़ते ही दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के पहले चरण की पाबंदियां लागू हो गई हैं। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन तक हवा की सेहत खराब श्रेणी में बनी रहेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, बीते 24 घंटे में दिल्ली का एक्यूआई 232 रहा। वहीं, 286 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद की हवा सबसे खराब रही।

Air reached the worst category for the second time in the season Delhi AQI was 232 Ghaziabad air was the worst
दिल्ली प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

केंद्र की वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2.5 माइक्रोमीटर से बड़े कणों की पीएम 10 में 53 फीसदी हिस्सेदारी रही है। पीएम 10 का स्तर 203 व पीएम 2.5 का स्तर 91 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन तक हवा की रफ्तार 16 से 19 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की जा सकती है। हवा की गुणवत्ता में खास बदलाव की संभावना नहीं है। भारतीय उष्णेदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, रविवार को हवा की दिशा उत्तर की ओर रही। मिक्सिंग हाइट का स्तर 1750 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स का स्तर चार हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड दर्ज किया गया। 

Air reached the worst category for the second time in the season Delhi AQI was 232 Ghaziabad air was the worst
दिल्ली प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रतिघंटा से कम होने व वेंटिलेशन इंडेक्स छह हजार वर्ग मीटर प्रति सेकंड से कम होने पर प्रदूषकों को जमने में मदद मिलती है। ऐसे में रविवार को हवा की दिशा बदलने और मौसमी दशाओं का साथ न देने की वजह से हवा की सेहत बिगड़ी है। साथ ही स्थानीय स्तर पर होने वाले प्रदूषण का भी हवा की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Air reached the worst category for the second time in the season Delhi AQI was 232 Ghaziabad air was the worst
दिल्ली प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

19.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनत तापमान
आईआईटीएम का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मिक्सिंग हाइट का स्तर दो हजार मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्स का स्तर 7500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड दर्ज किया जा सकता है। उधर, रविवार को दिनभर धूल खिली रही और अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 32.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 46 से 94 फीसदी रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Air reached the worst category for the second time in the season Delhi AQI was 232 Ghaziabad air was the worst
दिल्ली प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली-  232
फरीदाबाद- 229
गाजियाबाद-  286
ग्रेटर नोएडा- 258
गुरुग्राम- 237
नोएडा-  258
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed