फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशु गुरुदेव को गिरफ्तार करने वाले इंस्पेक्टर का है विवादों से पुराना नाता, राधे मां से खास कनेक्शन

Fri, 14 Sep 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Sep 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
inspector who arrested ashubhai guruji was once send to civil lines for radhe maa dispute
ashu bhai guruji

दुष्कर्म के आरोपी बाबा आशु गुरुदेव उर्फ आसिफ खान और उसके बेटे को दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से पकड़ लिया है। दोनों आरोपियों से आरकेपुरम स्थित अपराध शाखा के कार्यालय में बृहस्पतिवार देर रात तक पूछताछ जारी थी। गाजियाबाद से आशु गुरुदेव को पकड़ने वाले इंस्पेक्टर संजय शर्मा का भी विवादों से पुराना नाता रहा है। उनका और राधा मां का खास कनेक्शन भी है। पढ़ें क्या है वो कनेक्शन...

inspector who arrested ashubhai guruji was once send to civil lines for radhe maa dispute
ashu bhai guruji

पुलिस का कहना था कि आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। बाबा को पूछताछ के लिए बुधवार को नोटिस भेजे गए थे। साथ ही उनके कार्यालयों व घर पर नोटिस चस्पा कराए गए थे। बाबा एफआईआर होने के बाद से आरोपी बेटे के साथ फरार था।

inspector who arrested ashubhai guruji was once send to civil lines for radhe maa dispute
ashu bhai guruji

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि आशु उर्फ आसिफ खान को उसके बेटे के साथ शाहदरा जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) प्रभारी संजय शर्मा की टीम ने गाजियाबाद से पकड़ा है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि एएटीएस ने दोनों को अपराध शाखा के हवाले कर दिया। दोनों से बृहस्पतिवार देर रात पूछताछ की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
inspector who arrested ashubhai guruji was once send to civil lines for radhe maa dispute
राधे मां
राधे मां विवाद मामले में फंसे थे इंस्पेक्टर 
राधे मां विवेक विहार थाने पहुंच गई थी और थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ गई थी। इस कारण इंस्पेक्टर संजय शर्मा को थानाध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। इंस्पेक्टर संजय शर्मा उस समय विवेक विहार के थानाध्यक्ष थे।  
विज्ञापन
inspector who arrested ashubhai guruji was once send to civil lines for radhe maa dispute
ashu bhai guruji

यह है मामला
गौरतलब है कि गाजियाबाद, यूपी की रहने वाली पीडिता ने बाबा के खिलाफ हौजखास थाने में दुष्कर्म, बेटे व उसके दोस्त द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने व बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर कराया था। बाद में मामले की जांच दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई थी। बाबा आशु के अलावा उसका बेटा व बेटे का दोस्त मामले में आरोपी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed