चर्चित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के मासूम प्रद्युम्न की हत्या का आरोपी कंडक्टर अपने ही बयान से पलट गया है। उसने अपने वकील मोहित वर्मा को जानकारी दी है कि उसने कुछ नहीं किया है और उसको इस केस में जबरजस्ती फंसाया जा रहा है। (सभी फोटोः सुदर्शन/अमर उजाला)
2 of 5
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
मोहित वर्मा ने बताया कि पुलिस ने उनके क्लाइंट कंडक्टर अशोक को मारपीट और करंट के झटके देकर बयान दर्ज करवाया था। अशोक ने इस बात का खुलासा किया है कि उसके झूठे साइन कराए, झूठा केस लगाया, डराया धमकाया और नशे के इंजेक्शन लगाकर उसे मीडिया के सामने ला खड़ा कर दिया।
3 of 5
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 8 सितंबर को रायन इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे प्रद्युम्न की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पहले तो अशोक ने अपना गुनाह कबूल कर कहा था कि प्रद्युम्न की हत्या में उसी का हाथ है।
अशोक की पत्नी ममता के अनुसार उसकी और अशोक की जेल में 5 मिनट की मुलाकात हुई थी। अशोक ने उसको कहा था कि पुलिस उसे बहुत मारती है और बहुत टॉर्चर भी करती है। उसने यह भी कहा कि वह निर्दोष है और उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है।
5 of 5
प्रद्युमन के बचपन की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अशोक की भाभी ने भी कहा कि पुलिस के टॉर्चर के आगे अशोक ने जुर्म कबूल किया। उसने प्रिंसीपल पर इलजाम लगाते हुए कहा कि प्रिंसीपल ने अशोक से ऐसा कहा था कि यह मामला बहुत बढ़ गया है तुम इसे अपने उपर ले लो, हम तुम्हें कुछ समय में बचा लेंगे।