दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का डेमोलेशन अभियान शुरू होने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को कठपुतली कॉलोनी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने बेघर हुये लोगों से मुलाकात की।
2 of 7
arvind kejriwal in kathputli colony
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने डीडीए की कार्रवाई को गलत बताते हुये भरोसा दिलाया कि वह उपराज्यपाल अनिल बैजल के सामने इस मसले को उठायेंगे। बाद में केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मुलाकात भी की। हालांकि, डीडीए का कहना है कि केजरीवाल ने डीडीए के कामों की तारीफ उपराज्यपाल से की।
कठपुतली कालोनी में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप को पैसे वालों ने नहीं, गरीबों ने वोट दिया है, तभी उनकी सरकार बनी है। कठपुतली कालोनी के झुग्गीवाले फिलहाल मुसीबत में है। ऐसे में उनका फर्ज बनता है कि वह उनका साथ दें।
केजरीवाल ने कहा कि जिस निर्ममता से झुग्गी तोड़ी गयी और महिलाओं के साथ जैसा बर्ताव किया गया वह दुखद है। दिल्ली सरकार ने भी 10-12 क्लस्टर बनाये हैं। लेकिन वहां रहने वाले लोगों ने नया मकान मिलने पर अपने आप अपनी झुग्गियां तोड़ी है। वह अपनी मर्जी से हटे हैं।
5 of 7
arvind kejriwal in kathputli colony
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल के मुताबिक, डीडीए पर हमारी नहीं चलती। डीडीए की जमीन होने से वह बेबस हैं। वह इस पर कुछ नहीं कर सकते। लेकिन इस बारे में वह उपराज्यपाल से मुलाकात करेंगे। उनसे कहा जायेगा कि हाईकोर्ट ने 16 नवंबर तक के लिये तोड़फोड़ पर रोक लगा रखी है। इस दौरान बस्ती में कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिये। वहीं, केजरीवाल ने जिला मजिस्टेट को आदेश दिया कि मौके पर टेंट, खाना, पानी आदि का इंतजाम किया जाये। जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो।