मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की है। बृहस्पतिवार का मावलंकर हॉल में वह दस विधानसभा सीटों के लोगों से रूबरू हुए। इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार के पांच सालों का रिपोर्ट कार्ड पेश करने के साथ ही जनता के सवालों का जवाब भी दिया।
केजरीवाल ने नई दिल्ली से किया चुनावी शंखनाद, पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, दिए सवालों के जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजरीवाल ने कहा कि बीते पांच सालों में राष्ट्रनिर्माण के सबसे जरूरी शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बुनियादी बदलाव पर काम हुआ है। अगले पांच साल में दिल्ली को साफ-सुथरा बनाने का जोर होगा। इससे दिल्ली वैश्विक शहर सरीखा चमकेगा। केजरीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है। दिल्ली के आम लोगों ने पांच साल पहले जो जिम्मेदारी दी थी, उसका लेखा जोखा पेश किया जा रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा किसी भी देश की तरक्की के लिए सबसे जरूरी पैमाना है। इसलिए दिल्लीवालों के बच्चों की पढ़ाई की पूरी व्यवस्था कर दी है। स्कूल, कॉलेज से लेकर कोचिंग फीस तक की सुविधा सरकार दे रही है। निजी स्कूलों में भी फीस नहीं बढ़ाने दी है। केजरीवाल ने स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा सरीखे दूसरे तमाम कामों की गिनती कराई।
एक महिला के सवाल का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि अगले पांच साल उनका स्वच्छता पर फोकस रहेगा। इससे दिल्ली दुनिया के दूसर शहरों से भी साफ सुथरी होगी। फ्री यात्रा कराने से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार महिलाओं के लिए सुविधा दी है। अगले पांच साल में दूसरे जरूरतमंद लोगों को भी इसके दायरे में लाया जाएगा। मोती नगर की मेघना साहू के चालान राशि कम करने की गुजारिश पर केजरीवाल ने कहा कि चालान राशि बढ़ने से लोग यातायात नियम मानने लगे है। फिर भी अगर लगता है किसी में ज्यादा है तो अलग से बात करेंगे।
विधायकों के समर्थन में नारेबाजी पर केजरीवाल का एतराज
मावलंकर हॉल में अरविंद केजरीवाल के भाषण के दौरान दर्शक दीर्घा से विधायकों के समर्थन में हो रही नारेबाजी पर उन्होंने एतराज जताया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस तरह के नारे लगाना ठीक नहीं है। हम यहां देश बदलने के लिए आएं किसी को टिकट दिलाने के लिए नहीं आएं। उसके बाद फिर केजरीवाल जिंदाबाद के नारे से मावलंकर हाल गूंज उठा।