फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुलंदी पर पहुंचने के बाद भी अपनों को कभी नहीं भूले जेटली, लंदन में पढ़ रही रसोइये की बेटी

Sun, 25 Aug 2019 09:38 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Aug 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley Dead News: Arun Jaitley considered colleagues as family members
फाइल फोटो
अरुण जेटली बेशक भाजपा के कद्दावर नेता रहे हों, लेकिन बुलंदी पर पहुंचने के बाद भी वह अपनों को कभी नहीं भूले। खासतौर से निजी स्टाफ को, जिनकी मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रहते थे। वह अपने सभी सहयोगियों को परिवार का सदस्य मानते थे। जेटली के पारिवारिक सदस्य वरींद्र मेनी ने बताया कि यह अघोषित नियम बन गया था कि उनके सहयोगियों के बच्चे चाणक्यपुरी के उसी कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं, जहां जेटली के बच्चों ने पढ़ाई की थी। 


Arun Jaitley Dead News: Arun Jaitley considered colleagues as family members
फाइल फोटो
यही नहीं, किसी सहयोगी का बच्चा प्रतिभाशाली है और वह विदेश जाना चाहता है तो उसका इंतजाम करने में भी वह पीछे नहीं रहते थे। जेटली के चालक जगन और सहायक पदम सहित करीब दस कर्मचारी तीन दशकों से उनके परिवार से जुड़े हैं। इनमें से तीन के बच्चे अभी भी विदेश में पढ़ रहे हैं।
Arun Jaitley Dead News: Arun Jaitley considered colleagues as family members
फाइल फोटो
अमूमन इस काम पर वह अपनी सालाना कमाई का दस फीसदी खर्च करते थे। इसका नतीजा यह रहा कि जेटली परिवार की रसोई संभालने वाले जोगेंद्र की दो बेटियों में से एक लंदन में पढ़ रही हैं। वहीं, संसद में हर पल साथ रहने वाले सहयोगी गोपाल भंडारी का एक बेटा डॉक्टर और दूसरा इंजीनियर बन चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Arun Jaitley Dead News: Arun Jaitley considered colleagues as family members
फाइल फोटो
इसके अलावा समूचे स्टाफ में सबसे अहम चेहरा थे सुरेंद्र। वे कोर्ट में जेटली के प्रैक्टिस के समय से उनके साथ थे। घर और ऑफिस से लेकर बाकी सारे काम की निगरानी इन्हीं के जिम्मे थी। जिन कर्मचारियों के बच्चे एमबीए या कोई अन्य प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते थे, उसमें जेटली फीस से लेकर नौकरी तक का मुकम्मल प्रबंध करते थे। 
विज्ञापन
Arun Jaitley Dead News: Arun Jaitley considered colleagues as family members
अरुण जेटली का परिवार - फोटो : फाइल, अमर उजाला
बेटी सोनाली करती है बच्चों की काउंलिंग, पत्नी देती है गिफ्ट
जेटली के इस काम में परिवार भी साथ खड़ा रहता था। वरींद्र मेनी की मानें तो उनकी बिटिया सोनाली सहयोगियों के बच्चों की पूरी काउंसलिंग करती है। किसको किस विषय की पढ़ाई करनी चाहिए, उसके लिए कौन सा कोर्स उपयुक्त रहेगा, नौकरी कहां व कैसे मिलेगी आदि की जानकारी देने का जिम्मा सोनाली ने उठा रखा है। वहीं, अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए जेटली की पत्नी संगीता भी गिफ्ट देती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed