गुरुग्राम के मानेसर में 9 महीने की बच्ची की हत्या और उसकी मां के साथ ऑटो में गैंगरेप के मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लियास गया है। गिरफ्तार आरोपी योगेंद्र ने मामले में 5 चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
गैंगरेप का शिकार हुई पीड़िता और तीनों आरोपी गुरुग्राम के एक ही गांव में किराए के मकान में रहते थे। पीड़िता अपने पति और बच्ची के साथ रहती थी, जबकि तीनों आरोपी उसी गांव में किराये के एक कमरे में रहते थे।
अजीब बात ये है कि गैंगरेप के आरोपी तीनों युवाओं और पीड़िता की उम्र में कोई खास अंतर नहीं है। सूत्रों की मानें तो पीड़िता सहित आरोपियों की उम्र 19 से 23 साल के बीच है।
अजीब बात ये है कि तीनों ही आरोपी न सिर्फ एक ही कमरे में ही रूम पार्टनर के तौर पर रहते हैं बल्कि, बुलंदशहर के एक ही गांव के रहने वाले हैं आैर तीनों पैसा कमाने के लिए बुलंदशहर से गुरुग्राम आए थे।
तीनों आरोपी मुख्यतौर से पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुके हैं और फिलहाल ऑटो चलाने का काम करते हैं।