फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोगों को जागरुक करने आए अर्जुन कपूर बोले, 'बालों में जैल लगा है, हेलमेट नहीं पहनूंगा'

Wed, 29 Jun 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Jun 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
Arjuna was not wearing helmet because of hair gel, were to India Gate for traffic awareness
अर्जुन कपूर - फोटो : कुमार संजय

दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभिनेता अर्जुन कपूर और लेखक चेतन भगत मंगलवार शाम को इंडिया गेट पहुंचे। हालांकि, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उस समय हास्यपद स्थिति हो गई, जब बालों में जैल लगा होने का हवाला देकर अभिनेता अर्जुन कपूर ने कार्यक्रम में हेलमेट पहनने से इनकार कर दिया। अभिनेता ने अपनी सुविधा के कार में काले शीशे पर प्रतिबंध हटाने की मांग भी की थी।

Arjuna was not wearing helmet because of hair gel, were to India Gate for traffic awareness
अर्जुन कपूर - फोटो : कुमार संजय

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त पुलिस आयुक्त गरिमा भटनागर ने बताया कि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करवाने के लिए इंडिया गेट सी-हैक्सागॉन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में दिल्ली में मौजूद अभिनेता अर्जुन कपूर व लेखक चेतन भगत को कार्यक्रम में बुलाया गया था। लोगों को हेलमेट पहनने को लेकर जागरूक करने के लिए अभिनेता अर्जुन कपूर को हेलमेट पहनकर बाइक पर बैठना था।

Arjuna was not wearing helmet because of hair gel, were to India Gate for traffic awareness
अर्जुन कपूर - फोटो : कुमार संजय

मगर उन्होंने हेलमेट नहीं पहना। पूछने पर अभिनेता ने मीडिया कर्मियों से कहा कि बालों में जैल लगा होने के कारण उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। स्टंट करने वाले युवाओं से अर्जुन कपूर ने कहा कि फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए होती है। उन्होंने एक फिल्म के शूट के फिल्मांकन के लिए हेलमेट खरीदा था। फिल्मांकन तीन दिन बाद राजपथ पर ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjuna was not wearing helmet because of hair gel, were to India Gate for traffic awareness
अर्जुन कपूर - फोटो : कुमार संजय

अभिनेता ने ट्रिपल राइडिंग और अस्पताल के बाहर हार्न बजाने पर भी आपत्ति जताई। वहीं लेखक चेतन भगत का कहना था कि दिल्ली में लोग बेवजह हार्न बजाते हैं। अजुर्न कपूर ने कहा कि काले शीशों पर प्रतिबंध लगने से उन्हें परेशानी होती है।

विज्ञापन
Arjuna was not wearing helmet because of hair gel, were to India Gate for traffic awareness
अर्जुन कपूर - फोटो : कुमार संजय

पहले वह आसानी से सफर करते थे। जब से कारों के शीशों पर काली फिल्म लगाने पर प्रतिबंध लगा है, लोग उन्हें कही भी देखकर रोक लेते हैं। ऐसे में ये नियम नहीं होना चाहिए। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed