{"_id":"5896eb324f1c1b3d63e80557","slug":"anubhav-mittal-wife-aayushi-agarwal-fahter-is-less-kown-in-area","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"37 अरब की कंपनी की डायरेक्टर आयुषी की मां हैं LIC एजेंट, पिता को कोई नहीं जानता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 अरब की कंपनी की डायरेक्टर आयुषी की मां हैं LIC एजेंट, पिता को कोई नहीं जानता
Tue, 07 Feb 2017 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 07 Feb 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
अनुभव मित्तल-आयुषी अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
3700 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के आरोपी की पत्नी आयुषी के घर जब एसआईटी के अधिकारी पहुंचे तो वहां उन्हें कुछ चौंका देने वाली जानकारियां मिलीं।
2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
3700 करोड़ की ऑनलाइन ठगी के आरोप में गिरफ्तार हुए एब्लेज इंफो सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक अनुभव मित्तल की पत्नी आयुषी अग्रवाल के हरजेंदर नगर-2, कानपुर स्थित घर पर शनिवार को ताला लटका मिला। इस मामले में कंपनी की निदेशक आयुषी अग्रवाल को एसटीएफ ने दोषी माना है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। आयुषी के परिजनों, रिश्तेदारों और करीबियों पर नजर रखी जा रही है। कई नंबरों को सर्विलांस पर लिया गया है।
3 of 11
अनुभव और आयुषी
- फोटो : अमर उजाला
आयुषी कंपनी की डायरेक्टर हैं और यूपी एसटीएफ इनकी तलाश में है। गुरुवार शाम को एसटीएफ के चार अधिकारी आयुषी के घर पहुंचे थे। शुक्रवार को आयुषी की मां मीना अग्रवाल और पिता घर पर ताला लगाकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
अरबों की ठगी का आरोप झेल रहीं आयुषी अग्रवाल शादी से पहले हरजेंदर नगर-2, शिवकटरा रोड पर बाबूलाल के हाता में साधारण से मकान (86-ए) में रहती थीं। लाल बंगला स्थित विद्या निकेतन स्कूल में पढ़ाती थी और छह हजार रुपये महीने की नौकरी से परिवार चलाने में घरवालों की मदद करती थीं। मां मीना अग्रवाल एलआईसी में एजेंट हैं और पिता के बारे में स्थानीय लोग अधिक नहीं जानते। उन्हें उनका नाम तक नहीं पता।
विज्ञापन
5 of 11
कानपुर में आयुषी के पिता का घर
- फोटो : अमर उजाला
आयुषी का परिवार चार साल पहले ही हरजेंदर नगर-2 आया था। आयुषी के पिता ने एयरफोर्स के एक रिटायर्ड शख्स से यह मकान खरीदा था। इससे पहले वे कहां रहते थे, आसपास के लोग नहीं जानते।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।