{"_id":"58988ac94f1c1b224a378268","slug":"surajkund-fair-haryana-faridabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पगड़ी पहन यूं थिरके फिरंगी, देखते रह गए हरियाणवीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पगड़ी पहन यूं थिरके फिरंगी, देखते रह गए हरियाणवीं
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 07 Feb 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
surajkund fair
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले में रविवार शाम सांस्कृतिक संध्या के तहत चौपाल पर विदेशी कलाकारों ने समां बांधा। सबसे पहले मिश्र के कलाकारों ने अल-सायरा लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद तजाकिस्तान के कलाकारों ने कोमोज वाद्य यंत्रों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कुछ जगह हरियाणा के लोगों के साथ कुछ विदेशी पर्यटक ताश खेलते भी दिखे।
surajkund fair
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस कंट्रोल रूम के सामने डाक विभाग की ओर से मेले में पगड़ियों को सजाकर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। पंद्रह से ज्यादा प्रकार की पगड़ियां यहां सजाई गई हैं। इन पगड़ियों को पहनकर विदेशी पर्यटक भी सेल्फी लेने में पीछे नहीं है। वहीं, कॉलेज स्टूडेंट्स को भी यह काफी लुभा रहा है। कुछ विदेशी सैलानियों ने हरियाणा के क्षेत्रीय गानों पर जमकर डांस किया।
surajkund fair
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा, किर्गीस्तान, तजाकिस्तान, तंनजानियां, जिमबावे के कलाकारों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मिश्र के राजदूत हातिम तागेलदिन ने कार्यक्रम की शुरुआत की। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन गुरुप्रसाद महापात्रा ने भी सांस्कृतिक कार्यकमों का आनंद लिया व कलाकारों की हौसलाअफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
surajkund fair
- फोटो : अमर उजाला
बरसाने की मोरकुटी में मोर बन आयो मेरा रसिया... द्वारा भगवान कृष्ण के राधा के प्रति प्रेम को दर्शाते मयूर नृत्य के अलावा फाग खेलन बरसाने में आए हैं नटवर नंद किशोर...एवं रसिया की रसीली बन जाउंगी...जैसे गीतों पर कलाकारों ने सोमवार को चौपाल को बृज के रंग में रंग दिया।
विज्ञापन
surajkund fair
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हरियाणा का लोकनृत्य पेश किया गया। एक कलाकार ने दूध दही का हरियाणा, यो म्हारा हरियाणा...गाना शुरू किया तो वहां बैठे विदेशी सैलानी और कलाकार भी झूमने लगे।