{"_id":"5e2c51dd8ebc3e7d645254be","slug":"anti-democratic-slogans-in-shaheen-bagh-bjp-spokesperson-sambit-patra-shared-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘शाहीन बाग में लग रहे लोकतंत्र विरोधी नारे’, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शेयर किया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शाहीन बाग में लग रहे लोकतंत्र विरोधी नारे’, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शेयर किया वीडियो
Sat, 25 Jan 2020 08:04 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 25 Jan 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
संबित पात्रा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में शाहीन बाग पर राजनीति उबाल पर है। भाजपा ने वहां लगने वाले नारों को लोकतंत्र व संविधान विरोधी बताया है। इसे लेकर भाजपा ने विपक्षी पार्टियों के खिलाफ तेवर भी कड़े कर लिए हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वायरल वीडियो को ट्विटर पर साझा करके पूछा है कि यह देशविरोधी नहीं तो क्या है। शाहीन बाग की असलियत सामने आ गई है। वीडियो में असम को भारत से काटकर अलग करने की बात की जा रही है।
शाहीन बाग में प्रदर्शन में शामिल महिलाएं
- फोटो : Social Media
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने शाहीन बाग में शरजील इमाम के पहुंचने और मीडिया पर हमले का वीडियो दिखाते हुए कहा कि देश को तोड़ने व बर्बाद करने की साजिश के विषय में सुना था, जो अब शाहीन बाग में देखने को भी मिल रहा है। इस जगह को दिशाहीन बाग या तौहीन बाग कहना ज्यादा उचित है। शाहीन बाग भारत की स्वतंत्रता को तौहीन के रूप में देखता है।
शाहीन बाग प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पात्रा ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य भारत से एक संकरे रास्ते से जुड़े हैं। इसे चिकन नेक कहा जाता है। शरजील इमाम इसे काटने की बात कह रहे हैं। देश को तोड़ने के लिए ओपन जिहाद किया जा रहा है। वीडियो में कहा जा रहा है कि रास्तों पर ऐसी चीज डाल देंगे कि सेना असम तक नहीं पहुंच सके। यह कैसा षड्यंत्र है कि सड़कों को बंद किया जाएगा। रेलमार्ग रोक दिया जाएगा, ताकि सेना पूर्वोत्तर के राज्यों तक नहीं पहुंचे। यह भी कहा जा रहा है कि मुसलमानों में गुस्सा है। इसका प्रोडक्टिव इस्तेमाल करना होगा। भड़काने व उकसाने के लिए काम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहीन बाग में लगे बैरिकेडिंग
- फोटो : ANI
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी और केजरीवाल वही नेता हैं, जो ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे एक हजार’ कहने वालों के समर्थन में खड़े होते हैं। आज उनकी सत्यता शाहीन बाग में दिख रही है। केजरीवाल क्यों उनके साथ खड़े हैं, जो देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। पात्रा ने केजरीवाल और राहुल गांधी से सवाल किया कि वे शाहीन बाग के साथ हैं या नहीं। कश्मीर शांत है और दिल्ली अशांत।
विज्ञापन
शाहीन बाग में प्रदर्शन के दौरान चित्रकारी करते प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
मनीष सिसोदिया ने किया पलटवार
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बता रही है कि कोई असम को अलग करने की बात कह रहा है। देश में भाजपा की सरकार है। वह उस पर कार्रवाई करे। ऐसे व्यक्ति को जेल में डाले। नहीं तो माना जाएगा कि भाजपा की साजिश के तहत वो व्यक्ति बयान दे रहा है। माना जाएगा कि वह भाजपा का आदमी है और वही उससे बयान दिलवा रही है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बता रही है कि कोई असम को अलग करने की बात कह रहा है। देश में भाजपा की सरकार है। वह उस पर कार्रवाई करे। ऐसे व्यक्ति को जेल में डाले। नहीं तो माना जाएगा कि भाजपा की साजिश के तहत वो व्यक्ति बयान दे रहा है। माना जाएगा कि वह भाजपा का आदमी है और वही उससे बयान दिलवा रही है।