मध्य दिल्ली के हौजकाजी इलाके में साइबर ठगों ने कारोबारी के खाते से दस लाख रुपये उड़ा लिये। आरोपी ने पीड़ित को ग्राहक बनकर कॉल किया। फोन पर ही माल बुक कराने के बाद आरोपी ने पीड़ित से उसका खाता नंबर और पेटीएम नंबर पूछा।
{"_id":"5f23569bf68b566d3e717e09","slug":"another-cyber-fraud-blow-up-1-million-from-the-account","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक और साइबर ठगीः फोन रखते ही खाते से उड़ाए 10 लाख ...और ये बनाया बहाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और साइबर ठगीः फोन रखते ही खाते से उड़ाए 10 लाख ...और ये बनाया बहाना
Fri, 31 Jul 2020 04:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 31 Jul 2020 04:54 AM IST
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा
- फोटो : AMAR UJALA
प्रतीकात्मक तस्वीर
बाद में अचानक कारोबारी के खाते से 10 लाख रुपये निकाल लिये गए। पीड़ित ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जिस नंबर से पीड़ित को कॉल आया था, उसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
cyber crime
पुलिस के मुताबिक पीड़ित मोहम्मद मोहसिन का हौजकाजी, अजमेरी गेट में कटिंग टूल्स व मशीनों का कारोबार है। इनकी एक्योरेट ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म हैं। 27 जुलाई को इनके मोबाइल पर एक कॉल आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Social Media
कॉलर ने इनके यहां मिलने वाले मॉल का मोलभाव करने के बाद कुछ सामान बुक करा दिया। पीड़ित से कहा किया कि वह ऑनलाइन पेमेंट करेंगे। इसके लिए पहले पीड़ित से उसके करंट अकाउंट नंबर लिया। बाद में पेटीएम नंबर लेकर आरोपी ने फोन रख दिया।
विज्ञापन
Cyber Crime
आरोप है कि इसी दौरान पीड़ित के खाते से 10 लाख रुपये निकल गए। पीड़ित ने खाता बंद करवाने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।