डॉ. देवेन्द्र शर्मा को मौत बांटने का शौक सा बन गया था। वह करीब-करीब हर दस दिन में एक टैक्सी चालक की हत्या करता था। वह टैक्सी चालक की तड़पा-तड़पाकर हत्या करता था। इसने जो 100 से ज्यादा टैक्सी चालकों की हत्या की है वह एक ही तरीके से की है। हालांकि गुरुग्राम पुलिस के रिकार्ड में सिर्फ 20 हत्या का जिक्र है। कोर्ट ने उसे करीब 80 हत्याओं में बरी कर दिया था। पुलिस के पास इन हत्याओं का कोई सबूत नहीं था। आरोपी इतना चालाक था कि वह किसी हत्या का कोई सबूत नहीं छोड़ता था। परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर उसे एक ही हत्या में उम्रकैद की सजा हुई है।
...डॉक्टर डेथ पाल बैठा था मौत बांटने की वहशत, हर 10 दिन में करता था एक कत्ल
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Jul 2020 04:30 AM IST
सार
- टैक्सी चालकों की हत्या कर किडनी निकालने का अंदेशा
- अदालत ने करीब 80 हत्याओं में बरी कर दिया था
- हत्याओं की वजह का अभी तक पुलिस पता नहीं लगा पाई
- टैक्सी बुक करते हुए डाक्टर डेथ को दबोचा गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन