ख्याला के रघुवीर नगर में सोमवार को भी तनाव बरकरार रहा। अंकित को न्याय दिलाने के लिए निकाले जाने वाले कैंडल मार्च को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। (सभी कैंडल मार्च फोटो- विवेक निगम)
2 of 7
ankit murder
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही इलाके में सादी वर्दी में तैनात पुलिस बल हर हालात पर नजर रखे हुए थे। इस बीच अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा। रघुवीरनगर से सटे इलाके में दूसरे समुदाय के लोगों के रहने की वजह से इसे संवेदनशील माना जा रहा है।
3 of 7
ankit murder
- फोटो : अमर उजाला
मोबाइल और सोशल साइट्स पर वायरल हो रहे अंकित के फोटो पर अफवाह उड़ाई जा रही है। अफवाह फैलाने वाले हत्याकांड को बढ़ा चढ़ा कर पेश कर रहे हैं ताकि लोगों में गुस्सा भरा जा सके।
4 of 7
ankit murder
- फोटो : vivek nigam
अफवाह फैलाने वाले यहां तक कह रहे हैं कि दूसरे समुदाय के लोग हथियार जमा कर रहे हैं। आरोपी परिवार के घर के आस-पास रहने वाले लोगों में ज्यादा डर हैं।
5 of 7
ankit murder
- फोटो : facebook/अमर उजाला
वे अपने घरों में ही कैद हैं और हालात पर नजर रख रहे हैं। लोगों में डर का आलम यह है कि वह गलियों से गुजरने वाले अनजान लोगों को संदेह की नजर से देख रहे हैं। लोगों ने बताया कि रात में कुछ युवक संदिग्ध हालत में गलियों में घूम रहे थे, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी।