फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनाज मंडी अग्निकांडः कौन थे बिहार से आए ये मजदूर, फैक्ट्री में लगी आग ने जिनकी ले ली जान

Mon, 09 Dec 2019 10:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 09 Dec 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Anaj mandi fire know who are these men from bihar died of fire in factory delhi
दिल्ली अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

मोहम्मद बबलू, मोहम्मद अफसाद और मोहम्मद मुशर्रफ। ये वो नाम हैं जो शनिवार की शाम तक जिंदा थे। आंखों में अपने अपने संघर्ष, सपने और संकटों को लिए जी रहे थे। ये बिहार में अपने गांवों से हजार किलोमीटर का सफर तय करके दिल्ली के एक कारखानों में हर रोज 12 से 15 घंटों तक काम कर रहे थे।

Anaj mandi fire know who are these men from bihar died of fire in factory delhi
- फोटो : PTI

ये जहां काम करते थे, वहीं जगह बनाकर सो जाते थे। जितना कमाते थे, उसमें से अधिकतम हिस्सा अपने गांव भेज देते थे ताकि ये अपने मां-बाबा और बच्चों को दो वक्त की रोटी दे सकें। लेकिन रविवार सुबह दिल्ली की अनाज मंडी में लगी आग में इन चार युवाओं समेत 40 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई।

Anaj mandi fire know who are these men from bihar died of fire in factory delhi
delhi anaj mandi fire - फोटो : अमर उजाला

और ये नाम सरकारी फाइलों में कैद हो गए। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। कई ऐसे परिवार हैं, जिनमें अब कमाने वाला कोई नहीं बचा है। कई परिवार ऐसे हैं, जिनके गांव घर से छह सात लड़कों की मौत हुई है। लेकिन मोतिहारी, सहरसा, सीतामढ़ी से आने वाले लोग कौन थे और ये किन हालातों में दिल्ली आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anaj mandi fire know who are these men from bihar died of fire in factory delhi
Delhi Fire - फोटो : Amar Ujala

'पैसे कमाकर, भाई की शादी करानी है'

ये कहानी 20 साल के मोहम्मद बबलू की है, जो बिहार के मुजफ्फरपुर से काम करने के लिए दिल्ली आए थे। बबलू के भाई मोहम्मद हैदर का अपने भाई के ग़म में रो-रोकर बुरा हाल है। हैदर बताते हैं, 'मेरा भाई मुझसे बहुत प्यार करता था। बहुत अच्छा था। काम पर आने से पहले हमसे बोला था कि 'भाई हम दोनों भाई मिलकर काम करेंगे और घर पर पुताई करवाएंगे। फिर शादी करवाएंगे।' ये कैसा रंग हुआ कि मेरी ज़िंदगी की रंग ही उजड़ गया।'

विज्ञापन
Anaj mandi fire know who are these men from bihar died of fire in factory delhi
delhi anaj mandi fire - फोटो : अमर उजाला

बबलू उस परिवार से आते थे जिनके भाई मोहम्मद हैदर भी पिछले काफी सालों से दिल्ली में इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाकर अपने घरवालों को पैसा भेजते हैं। भाई के रास्ते पर चलकर ही बबलू भी मेहनत करके कमाने के लिए कुछ समय पहले ही दिल्ली आए थे। बबलू और उनके भाइयों ने तिनका-तिनका जोड़कर अपने लिए एक घर खड़ा किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed