फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Rescue Operation: बचाव कार्य में जुटीं ये टीमें, जरूरत पड़ी तो सबका भरोसा 'इल्यूशिन आईएल-76' संभालेगा मोर्चा

Sat, 09 Jul 2022 01:17 PM IST
Prashant Kumar प्रशांत कुमार
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:17 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Rescue Operation airforce Ilyushin IL 76 plane amarnath yatra latest news and photos today cloudburst in amarnath dham
Amarnath Rescue Operation - फोटो : फाइल फोटो

अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को बादल फटने से अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। करीब 40 लोग लापता और 50 से अधिक घायल हुए हैं। बचाव अभियान में सेना, आईटीबीपी, बीएसएफ, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं। प्रशिक्षित श्वानों की भी मदद ली जा रही है। 



बचाव कार्य में सुरक्षाबलों के साथ ही आधुनिक मशीनों और हेलीकॉप्टरों की भी मदद ली जा रही है। एयरफोर्स के एएन-32 और इल्यूशिन आईएल-76 विमान को चंडीगढ़ में स्टैंडबाय पर रखा गया है। जरूरत पड़ने पर इसकी भी मदद ली जा सकती है। यह बहुउद्देशीय विमान है। आपदा के समय इस विमान की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

Amarnath Rescue Operation airforce Ilyushin IL 76 plane amarnath yatra latest news and photos today cloudburst in amarnath dham
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद दहशत में लोग - फोटो : संवाद

बचाव कार्य में लगीं टीमें और मशीनरी

  • बचाव कार्य में 100 से अधिक बचाव कर्मियों के साथ एनडीआरएफ की चार टीमें लगी हैं।
  • बीएसएफ के एमआई-17 हेलीकॉप्टर द्वारा शवों को नीलगढ़ से श्रीनगर ले जाया गया है।
Amarnath Rescue Operation airforce Ilyushin IL 76 plane amarnath yatra latest news and photos today cloudburst in amarnath dham
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद का मची तबाही - फोटो : संवाद
  • भारतीय वायु सेना ने बचाव कार्यों के लिए श्रीनगर से 2-2 एएलएच ध्रुव और एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर लगाए हैं।
  • अमरनाथ गुफा स्थल से घायल तीर्थयात्रियों को भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath Rescue Operation airforce Ilyushin IL 76 plane amarnath yatra latest news and photos today cloudburst in amarnath dham
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद बचाव कार्य में लगे सेना के जवान - फोटो : संवाद
  • खराब मौसम के कारण लद्दाख सेक्टर से कश्मीर घाटी में हेलीकॉप्टरों को लाना मुश्किल हो रहा है।
  • वायु सेना ने एक एएन-32 और इल्यूशिन आईएल-76 विमान को आगे की आवश्यकताओं के लिए चंडीगढ़ में स्टैंडबाय पर रखा गया है।

 
विज्ञापन
Amarnath Rescue Operation airforce Ilyushin IL 76 plane amarnath yatra latest news and photos today cloudburst in amarnath dham
आईएल-76 - फोटो : फाइल फोटो
आईएल-76 के बारे में अहम बातें
  • यह चार-इंजन वाला स्ट्रॅटेजिक एयरलिफ्टर विमान है
  • आईएल-76 एक बार में 40 हजार किलो से अधिक वजन ले जा सकता है
  • आईएल-76 के तीन वैरिएंट हैं
  • आईएल-76 रूस निर्मित विमान है, जोकि राहत सामग्री और बड़ी संख्या में लोगों को लाने-ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है
  • भारत के साथ ही रूस, यूक्रेन और लीबिया की वायुसेना ने भी इसे अपने बेड़े में शामिल कर रखा है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed