गंगा आरती का क्रेज न केवल भारत में है बल्कि यूरोप के शहरों में भी है। स्पेनिश तो आरती के दीवाने है। बनारस घाट पर शाम के वक्त जिस तरह आरती की परिपाटी है, ठीक इसी तरह स्पेन की राजधानी मैड्रिड स्थित बनारस होटल में भी है। इसे वहां के लोग बेनारस कहते है, इसका अनुवाद भी अंग्रेजी में बेनारस ही है। जहां प्रतिदिन शाम में अस्सी के काशी घाट की तरह ही तालाब बनाकर गंगा आरती की जाती है। फुटबॉल का मक्का मैड्रिड में गंगा आरती देखना अपने आप में अनोखा अनुभव रहा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के नाम पर होटल है। यह अकेला होटल है जहां भारतीय व्यंजन मिलते है। शाकाहारी लोगों के लिए इस शहर में बेहद परेशानी है। खासियत यह भी है कि यहां शाम में गंगा आरती के बाद ही खाना परोसा जाता है। होटल में नेपाल के मूल निवासी नीलमणी है, जो नील के नाम से जाने जाते है का कहना है कि भारतीय शाकाहारी व्यंजन का ख्याल रखा गया है। पूरे मैड्रिड में यहीं भारतीय व्यंजन खाने को भी मिला। यहां गुजरात का ढोकला, यूपी व बिहार की चने की पकौड़ी महाराष्ट्र के श्रीखंड समेत अन्य व्यंजन भी परोसे जाते है।
मैड्रिड डायरीः यहां भी है गंगा आरती का क्रेज, होटल 'बेनारस' में मिलते हैं भारतीय व्यंजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन के लिए भारतीय पर्यटकों का खास महत्व
स्पेन के लिए भी भारतीय पर्यटक महत्व रखने लगे है। वहां की सरकार इसे बढ़ावा देने के लिए प्रयास में जुटी है। उनकी नजर में भारतीय कलाकृति के लोग दीवाने है। लिहाजा स्पेन सरकार भी अपनी प्राचीनतम कलाकृति से अवगत कराने के लिए गाइड को खास ट्रेनिंग दे रही है ताकि पर्यटकों के बीच रॉयल मैड्रिड के प्रति दिलचस्पी दिखा सके। हालांकि इनदिनों नोटबंदी के कारण भारतीय पर्यटक परेशान है।
स्पेन सरकार के पर्यटन विभाग की टूरिस्ट गाइड मैड्रिड में बने राजा के महल, ब्योरियल, स्टैच्यू, कलाकृति, डाडन स्ट्रीट, वीवीआईपी रिहायशी एरिया की कलाकृति बताते नहीं थकते हैं। वे भी मानते है कि भारतीय पर्यटक अगर स्पेन की तरफ आकर्षित होते है तो अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा। दरअसल इन दिनों मैड्रिड का बाजार सूना पड़ा है। भारत में हुई नोटबंदी के कारण पर्यटक मैड्रिड में परेशान दिखें। आमतौर पर भारतीय नोट का फॉरेन एक्सचेंज कराना मुश्किल है लेकिन गाइड एक्सचेंज करा देते थे। लेकिन भारत में नए नोट के चलन के कारण यह काम ठप है। स्पेन सरकार के गाइड ने तो रुपये को बदलवाने की हामी भरी लेकिन बाद में दो हजार के नये नोट को यूरो में बदलने के लिए तैयार नहीं दिखें। जगह-जगह फॉरेन करेंसी चेंज के लिए काउंटर लगे थे जहां डॉलर को यूरो में बदला जा रहा था, लेकिन भारतीय नोट नहीं।
भिखारियों से मैड्रिड भी परेशान
हमें लगता है कि सिर्फ हमारे देश में ही भिखारी है। लेकिन मैड्रिड में भी भिखारियों की कमी नहीं। भारत की तरह ही वहां भी भिखारी ठंडी रात में फुटपाथ पर सोते दिख जाते है। कुत्ते को साथ लेकर कुत्ते के नाम पर भीख मांगते लोग दिख जाएंगे। मैड्रिड में भीख मांगने वालों से लोग डरते भी है। दरअसल, वहां भिखारियों का एक संगठित गैंग चलता है। मैड्रिड के डाउन टाऊन घूमने के दौरान जब एक भिखारन पीछे पड़ी तो स्पेन सरकार के ही गाइड ने दूर रहने का संकेत दिया। बताया कि रोमानिया का संगठित गिरोह है। इनसे मुंह लगाना खतरनाक है, यही अपराधों को अंजाम देते है। कोई गिटार बजाकर पैसा इकट्ठा करता है तो कोई बैंजो बजाकर कर। इसी तरह भारतीयों ने भी नायाब तरीका ढूंढ लिया है। मैड्रिड में दो साधु बाबा ऐसे दिखें जो भगवा ड्रेस में करतब दिखा रहे थे। एक साधु नीचे बैठा था जिसके हाथ में बंबू का एक छोर था इसी बंबू पर दूसरा साधु हवा में बैठा हुआ दिखा। इस करतब को देखकर स्पेन के लोग हैरानी में थे।
स्पेन के लोगों में एयर इंडिया का क्रेज
स्पेनिश लोगों के बीच एयर इंडिया का भी क्रेज बढ़ा है। मैड्रिड शहर से नई दिल्ली के लिए सीधी उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान में सीटें फुल हैं। इसका क्रेज यह है कि स्पेनिश जंप सीट (केबिन क्रू के सीट) पर भी साढ़े आठ घंटा बैठकर भारत आने को तैयार दिखें। बता दें कि एक दिसंबर से ही एयर इंडिया ने नई दिल्ली-मैड्रिड के बीच पहली इंटरनेशनल डायरेक्ट फ्लाइट का संचालन शुरू किया है।