दिल्ली में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह तो स्थिति यह थी कि थोड़ी दूर भी देख पाना काफी मुश्किल हो रहा था। विजिबिलिटी काफी घट गई थी। घने कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है। ट्रेनें हर दिन लेट हो रही है। मुसाफिरों की परेशानी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली के स्टेशनों पर जहां घंटों ट्रेनें लेट पहुंच रही है तो वहीं यहां से जाने वाली ट्रेन भी लेट रवाना हो रही है। आलम यह है कि ट्रेन एक दिन बाद रवाना की जा रही है।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आज जाने वाली ट्रेन कल जाएगी, आधा दर्जन से अधिक ट्रेन कैंसल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को जाने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेन ऐसी है जिन्हें बृहस्पतिवार को भेजने का निर्णय लिया गया है। पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति, वैशाली, शिवगंगा, पूर्वा, भागलपुर गरीब रथ समेत कई ट्रेनं बुधवार की जगह बृहस्पतिवार तड़के जाने के लिए निर्धारित की गई। इसके साथ ही 51 ऐसी ट्रेन को 4-12 घंटे की देरी से रवाना की गई।
कोहरा ने ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। बुधवार को रोहतक-नई दिल्ली-रोहतक ट्रेन समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेन निरस्त रही तो बृहस्पतिवार को नई दिल्ली-सिल्चर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। आलम यह है कि ट्रेनें अपने नियत दिन से एक दिन बाद रवाना की जा रही है। 51 से अधिक ट्रेन दिल्ली के स्टेशनों से परिवर्तित समय से चली तो 81 ट्रेन घंटों लेट से चल रही है।
घंटों लेट चलने वाली में मुख्य रूप से पटना राजधानी 21 घंटा, वैशाली 19 घंटा, लिच्छवी 25 घंटा, बिहार संपर्क क्रांति 18 घंटा लेट चली। परिवर्तित समय से चलने वाली ट्रेनों में मुख्य रूप से आनंद विहार-भागलपुर ट्रेन जो बुधवार को शाम 4:55 बजे जानी थी इसे बृहस्पतिवार सुबह 3 बजे जाने के लिए निर्धारित किया गया है। इसी तरह पूर्वा एक्सप्रेस बुधवार की जगह बृहस्पतिवार तड़के 4 बजे जाएगी तो नई दिल्ली-मनदुद्दीन व नई दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को सुबह पांच बजे जाने के लिए निर्धारित किया गया है। आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ एक्सप्रेस सुबह छह बजे रवाना होगी।
समय सारणी बिगड़ने के लिए यात्री भी परेशान है। स्टेशनों पर बार-बार उद्घोषणा कर यह बताया जा रहा है कि एक बार फिर आपकी ट्रेन के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। भुवनेश्वर राजधानी ट्रेन को 5:05 बजे की जगह पहले रात 8:50 बजे जाने के लिए तय किया गया, फिर इसके समय में परिवर्तन कर यह बताया गया कि यह ट्रेन देर रात 12:30 बजे रवाना की जाएगी। इसी तरह कानपुर शताब्दी के समय में भी दो बार परिवर्तन किया गया। पटना राजधानी, सियालदाह राजधानी, हावड़ा राजधानी के यात्री भी बेहद परेशान हुए। इन सब ट्रेनों के लिए भी परिवर्तित समय होते रहे। दो बार समय को परिवर्तित किया गया।