पत्नी की हत्या के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी को बृहस्पतिवार को गाजियाबाद की सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना सिंह की अदालत में पेश किया गया है। जहां अमनमणि की रिमांड बढ़ाने को लेकर सुनवाई चल रही है। कोर्ट में घुसते समय उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी बल्कि वह मुस्कुराते हुए कोर्ट में दाखिल हुआ।
2 of 11
अमनमणि त्रिपाठी के भाई तेजमणि
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उनके भाई व महराजगंज से सपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके तेजमणी त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उन्हें कोर्ट के बाहर करीबियों से चर्चा करते हुए देखा गया। उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती थीं। शायद वो यही सोच रहे होंगे कि, अब क्या होगा राजनीति और परिवार का। मम्मी पापा पहले से जेल में बंद हैं अब भाई भी...।
3 of 11
sara singh
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पत्नी सारा सिंह की हत्या के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी का तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड सोमवार को मंजूर कर लिया था। एसजेएम नीलू मैनवाल ने सीबीआई को कहा, अमनमणि को आठ दिसंबर या इससे पहले गाजियाबाद स्थित सीबीआई के एसीजेएम के सामने पेश करें। इसी आदेश के चलते आज अमनमणि को कोर्ट में पेश किया गया था।
4 of 11
sara singh
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने सोमवार को कोर्ट को बताया था कि अमनमणि को पत्नी सारा सिंह की हत्या के मामले में 25 नवंबर को गिरफ्तार कर दिल्ली के साकेत स्थित सीएमएम के कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उसे तीन दिन के रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया था। क्राइम सीन के रिक्रिएशन के लिए दिया गया रिमांड सोमवार को खत्म हो रहा है। लिहाजा आरोपी को गाजियाबाद की कोर्ट में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड स्वीकार किया जाए।
5 of 11
सारा मर्डर
- फोटो : amar ujala
इस पर सोमवार को कोर्ट ने सीबीआई की अर्जी स्वीकार कर ली। सीबीआई मंगलवार को अमनमणि को सड़क के रास्ते फीरोजाबाद स्थित घटनास्थल होते हुए गाजियाबाद ले आई थी। इस दौरान क्राइम सीन का रिक्रिएशन भी किया गया।