फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वप्निल ने जीता मिस एशिया कॉन्टिनेंटल 2019 का खिताब 

Mon, 01 Apr 2019 11:18 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 01 Apr 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Allahabad Girl Swapnil shukla wins Miss Asia Continental 2019 title
स्वप्निल शुक्ला

भारत को एक पुनः अखंड राष्ट्र बनाने के सन्देश के साथ न्यू  दिल्ली वाईडब्ल्यूसीए (यंग वुमंस क्रिश्चियन एसोसिएशन) में आयोजित मिस एशिया कॉन्टिनेंटल प्रतियोगिता मे इलाहाबाद की बेटी स्वपनिल शुक्ला ने अलग-अलग देश से आई प्रतिभागियों को कड़ी स्पर्धा मे पीछे छोड़ते  हुए 'मिस एशिया कॉन्टिनेंटल' का खिताब अपने नाम किया।



वाईडब्ल्यूसीए दिल्ली मे अमन गांधी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड (बॉलीवुड कंपनी ) द्वारा आयोजित मिस अखंड भारत प्रतियोगिता की थीम 'ब्यूटी फाइट फॉर कंट्री फ्रस्ट विद ग्रैंड सैल्यूट टू पीएम ऑफ इंडिया ऑनरेबल नरेंद्र मोदी' थी। 

Allahabad Girl Swapnil shukla wins Miss Asia Continental 2019 title
स्वप्निल शुक्ला

जिसमें मिस स्वप्निल शुक्ला ने अपने सुन्दर और बौद्धिक कौशल के दम पर इस प्रतियोगिता के लिए देशहित और सवालों का सटीक और खूबसूरत तरीके से जवाब देते हुए शो में उपस्थित जूरी मेंबर्स का दिल जीत लिया। 

इलाहाबाद शहर निवासी स्वप्निल शुक्ला ने ग्रेजुएशन एग्रीकल्चर शिक्षा इलाहाबाद से प्राप्त की और उनके पिता राम शुक्ला फिरोजाबाद मे टाइगर ग्लॉस फैक्टरी में सुपरवाइजर हैं।

Allahabad Girl Swapnil shukla wins Miss Asia Continental 2019 title
स्वप्निल शुक्ला

वहीं उनकी मां  हाऊसवाइफ हैं। स्वप्निल ऐश्वर्या राय को अपना रॉल मॉडल मानती है। उनका जन्म तभी हुआ जिस समय ऐश्वर्या राय मिसवर्ल्ड बनी। स्वप्निल भी उनकी तरह बॉलीवुड जगत में फिल्मों में केंद्रीय भूमिका निभाकर नाम कमाना चाहती है। 

मिस एशिया कॉन्टिनेंटल प्रतियोगिता से पहले स्वप्निल नेशनल प्रतियोगिता जीत चुकी है। उन्होंने मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया, मिस भारत, मिस इंडिया ब्यूटी जैसी प्रतियोगिता में खिताब हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Allahabad Girl Swapnil shukla wins Miss Asia Continental 2019 title
स्वप्निल शुक्ला

वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता निर्देशक को देना चाहती है। भारतीय सुंदरी का अब जल्दी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सपना साकार होने वाला है मिस शुक्ला का चयन थाइलैंड और यूरोपीय देशों में 2019 में अयोजित होने वाले अंतरास्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

अमन गांधी प्रोडक्शन मे सेलेब्रेटी गेस्ट के रूप में मिस मेटोक ग्लोबल मॉडल (मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2014) जिसमें अर्शी खान टॉप 3 विनर थी। मिस मेटोक सेलिब्रिटी गेस्ट और जज के रूप मे उपस्थित थी और शो के आयोजक डॉ. महेश यादव को सुभकामनाएं देते हुए क्राउन और टैग पहनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed