फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crackdown on pollution: 177 units shut down over two years

प्रदूषण पर सख्ती: दो साल में 177 इकाइयां कराई गईं बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
सीएक्यूएम ने 2025 में 93 और इस साल 23 अक्तूबर तक 84 इकाइयों पर की कार्रवाई, पांच साल में 211 इकाइयां बंद
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक, व्यावसायिक और अन्य इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 और 2026 में अब तक कुल 177 इकाइयों को बंद कराया गया है। इनमें 2025 में सबसे अधिक 93 इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि इस साल 23 अक्तूबर तक 84 इकाइयों को बंद करने के निर्देश दिए गए। वर्ष 2022 से अब तक बंद की गई इकाइयों की कुल संख्या 211 हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार, इकाइयों को बंद करने के मामलों में पिछले दो वर्षों के दौरान तेजी आई है। वर्ष 2024 में 27 इकाइयों को बंद किया गया था। इससे पहले 2023 में छह और 2022 में एक इकाई के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर आयोग की सख्ती का उद्देश्य प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन

डीजी सेट सील करने के भी बढ़े निर्देश
प्रदूषण फैलाने वाले डीजल जनरेटर (डीजी) सेट के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए भी सीएक्यूएम कार्रवाई कर रहा है। आयोग के मुताबिक, वर्ष 2025 में 733 इकाइयों को डीजी सेट सील करने के निर्देश जारी किए गए थे। वर्ष 2024 में यह संख्या 712 रही। वहीं, 23 अक्तूबर 2026 तक 382 इकाइयों के लिए डीजी सेट सील करने के निर्देश दिए गए। इन इकाइयों में कुल 550 डीजी सेट हैं, जिनमें से 499 को सील किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 फ्लाइंग स्क्वॉड कर रहीं निगरानी
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए सीएक्यूएम की 40 फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात हैं। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के एनसीआर जिलों में 12-12 टीमें काम कर रही हैं। वहीं, राजस्थान के एनसीआर जिलों में चार टीमें औचक निरीक्षण करती हैं। ये टीमें औद्योगिक इकाइयों, निर्माण एवं तोड़फोड़ स्थलों और डीजी सेट समेत प्रदूषण के अन्य स्रोतों की जांच करती हैं। आयोग के अनुसार, इस वर्ष 16 अक्तूबर तक 28,868 जगहों का निरीक्षण किया गया। इनके आधार पर 1,837 इकाइयों को बंद करने के निर्देश दिए गए। इनमें से नियमों का पालन करने पर 1,491 इकाइयों को दोबारा संचालन की अनुमति मिल गई, जबकि 216 इकाइयों को फिर से शुरू करने की अनुमति देने की प्रक्रिया जारी थी।

15 दिन में 55 जगहों पर मिली गड़बड़ी
सीएक्यूएम की एनफोर्समेंट टास्क फोर्स ने 25 सितंबर से 9 अक्तूबर 2026 के बीच की कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान 124 जगहों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 55 जगहों पर नियमों का उल्लंघन मिला। इनमें पांच निर्माण स्थल, 35 औद्योगिक इकाइयां और डीजी सेट से जुड़े 15 मामले शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed