फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेलकम में मामूली कहासुनी के बाद युवक की गोली मारकर हत्या

Mon, 01 Apr 2019 11:10 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 01 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Young man shot dead after dispute in Welcome at
gun

नई दिल्ली के वेलकम इलाके में मामूली कहासुनी के बाद कुछ लड़कों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मेहताब अली (40) के रूप में हुई है। हमले के दौरान वहां से गुजर रहे पड़ोसी युवक आयुष (18) को भी पैर में गोली लग गई।



जख्मी हालत में उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या से कुछ देर पूर्व मेहताब का उसके दोस्त से झगड़ा हुआ था। परिवार का आरोप है कि मेहताब के दोस्त के बेटे व बेटे के दोस्तों ने घर से बुलाकर उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दीं।

पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मेहताब का शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले में तीन लड़कों को हिरासत में ले भी लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मेहताब परिवार के साथ गली नंबर-5, कबीर नगर, वेलकम में रहता था। इसके परिवार में पत्नी शाजिया के अलावा दो बच्चे उम्माद अहमद और बेटी सफिया है। मेहताब का फूलों का कारोबार था।

मेहताब के भाई सैफ ने बताया कि रविवार शाम के समय मेहताब अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के पास ही बैठा हुआ था। उसी दौरान एक दोस्त मुशीर से उसका झगड़ा हो गया।

Young man shot dead after dispute in Welcome at

कहासुनी के बाद मेहताब के जीजा ने झगड़े में बीच-बचाव कराने के बाद सुलह करा दी। आरोप है कि रात करीब 10 बजे मेहताब अपने घर पर था। इस बीच मुशीर का बेटा अपने कुछ दोस्तों के साथ घर पहुंचा।

उसने आवाज देकर मेहताब को नीचे बुलाया। मेहताब के नीचे आते ही आरोपी ने पिस्टल निकालकर मेहताब के सीने में गोली मार दी। मेहताब जान बचाकर ऊपर जीने की ओर भागा तो आरोपियों पीछे से उसकी पीठ में भी गोली मार दी।

इधर गोली चलने के दौरान वहां से गुजार रहे आयुष को भी पैर में गोली लग गई। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। इधर परिजन फौरन मेहताब व आयुष को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचे, जहां मेहताब को मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं आयुष का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

मेहताब का कुछ पहले ही झगड़ा हुआ था, मामले में उसके जीजा ने सुलह भी करा दी थी, लेकिन उसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। मामले में तीन लड़कों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। - अतुल कुमार ठाकुर, जिला पुलिस उपायुक्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed