पूरे देश में कठुआ-उन्नाव गैंगरेप को लेकर बवाल चल रहा है। विपक्षी पार्टियों को भी सरकार की चुप्पी पर बोलने का मौका मिल गया है। इस मामले में आम आदमी पार्टी की एक विधायक ने ट्विटर पर भाजपा की महिला नेताओं की जमकर क्लास लगाई है।
इस AAP विधायक ने भाजपा की महिला नेताओं की लगाई क्लास, कहा- देश की बेटियों के लिये इनके पास समय नहीं
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने स्वाति मालीवाल के अनशन की बात को उठाया और भाजपा की महिला नेताओं को कहा कि स्वाति मालीवाल से मिलने क्यों नहीं आ रहे।
मेरी समझ से परे हैं की देश की इन महिला मंत्रियों को राजघाट पर पिछले 7दिनों से अन्न त्याग कर भूखी बैठी बेटी से मिलने से कौन रोक रहा है ? या फिर यह सभी इतनी व्यस्त हैं कि देश की बेटियों के लिये इनके पास समय ही नही है ?@SwatiJaiHind #बेटी_मांगे_इंसाफ #UnnaoRapeCase #कठुआ https://t.co/BpmVOeE9VM
अलका लांबा ने सुमित्रा महाजन, सुषमा स्वराज, निर्मला सीतारामण, मेनका गांधी और स्मृति ईरानी को घेरा है। स्मृति ईरानी को तो अलका लाबां ने 'पूर्व पीएम को चूड़ियां भेंट करने वाली' बताया था।
स्पीकर @S_MahajanLS
रक्षा मंत्री @nsitharaman
महिला-बाल विकास मंत्री @Manekagandhibjp
विदेश मंत्री #SushamaSwaraj
पूर्व PMको चूड़ियाँ भेट करने वाली @smritiirani
आप केवल BJP की नेता होतीं तो उम्मीद नहीं करते,पर देश की महिला मंत्री हैं इसलिये उम्मीद करते हैं।#बेटी_मांगे_इंसाफ
उसके बाद अलका लांबा ने आउटलुक मैगजीन के एक आर्टिकल पर रीट्वीट कर लिखा- अच्छा हुआ स्मृति ईरानी ने अपनी सारी चूड़ियाँ 2012( निर्भया) में ही तोड़ दी, नहीं तो आज बची हुईं चूड़ियाँ मोदी जी आपको भेंट करती और रेप पर राजनीति भी करती...
अच्छा हुआ स्मृति ईरानी ने अपनी सारी चूड़ियाँ 2012( निर्भया) में ही तोड़ दी,
नहीं तो आज बची हुईं चूड़ियाँ मोदी जी आपको भेंट करती और रेप पर राजनीति भी करती...#बेटी_मांगे_इंसाफ#बेटी_बचाओ@PMOIndia @narendramodi @BJP4India https://t.co/bWKTmxbFqm