फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केजरीवाल ने CCTV पर बैजल को घेरा तो बोल पड़े कपिल मिश्रा- 'आप नहीं लगवा पाए, LG को तो लगवाने दें'

Fri, 20 Apr 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Apr 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
kapil mishra targeted arvind kejriwal for establishing cctv cameras in delhi
kejriwal lg

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच एक बार फिर झड़प हो गई है। अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मिल कर अनिल बैजल को घेरा है। जिसके बाद कपिल मिश्रा भी शांत नहीं बैठे और उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए।

kapil mishra targeted arvind kejriwal for establishing cctv cameras in delhi
anil baijal

बता दें कि अनिल बैजल ने बृहस्पतिवार को सीसीटीवी लगवाने के मामले में एक मीटिंग रखी थी। इसी बात को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नाराजगी जताई है और इस बात को असंवैधानिक बता दिया है।


kapil mishra targeted arvind kejriwal for establishing cctv cameras in delhi
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

मनीष सिसोदिया ने कहा- एलजी सर, आप तानाशाह ना बनें। दिल्ली सरकार के मामले पर आप मीटिंग नहीं बुला सकते। कृपया कर के संविधान की इज्जत करें।


विज्ञापन
विज्ञापन
kapil mishra targeted arvind kejriwal for establishing cctv cameras in delhi
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

मनीष सिसोदिया के इस ट्वीट पर अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट कर कहा- एलजी को संविधान की इज्जत करनी चाहिए और उसका पालन करना चाहिए।


विज्ञापन
kapil mishra targeted arvind kejriwal for establishing cctv cameras in delhi
kejriwal and kapil mishra

अरविंद केजरीवाल की इस बात पर आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कपिल मिश्रा ने भी ट्वीट किया कि-

चार साल में आप CCTV नहीं लगवा पाएं, अब LG दिल्ली में CCTV लगवा रहें है तो @ArvindKejriwal के पेट में 'संवैधानिक' मरोड़े उठनी शुरू

लगने दो CCTV सर, इस मामले में गन्दी राजनीति मत करो

दिल्ली की बेटियों की सुरक्षा का सवाल हैं


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed