मुठभेड़ में जान गंवाने वाले दरोगा अख्तर खान के परिजन मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान कोतवाल होम सिंह यादव के निलंबन के बाद भी मौके पर रहने से परिजन आगबबूला हो गए।
2 of 6
घटनास्थल पर अख्तर के परिजन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
परिजनों ने होम और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीबीआई जांच की मांग की। वहीं, हंगामा होता देखकर होम सिंह खिसक गए।
3 of 6
यहीं पर हुई थी मुठभेड़
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
दोपहर में अख्तर खान के पिता बाबू खान, भाई यामीन, समीर और अन्य नई आबादी स्थित फुरकान के मकान पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अख्तर से धोखा हुआ है और साथी पुलिस ने ही गोली मारी है।
4 of 6
घटनास्थल
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
इसी बीच समीर ने समाचार पत्र दिखाते हुए कहा कि जब कोतवाल को निलंबित कर दिया गया है तो वह घटनास्थल पर क्यों मौजूद है।
5 of 6
अख्तर खान के पिता
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस मामले को दबाने में लगी है। जो पुलिस टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए गठित की गई थी, सभी के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। भूमिका की गहनता से जांच जरूरी है, ताकि घटना के सही तथ्य सामने आ सकें।