पुलिस ने संभावना जताई है कि कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली एयरहोस्टेस अनीसिया बत्रा पति के तलाकशुदा होने का राज खुलने से परेशान थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 39 वर्षीया अनीसिया को एक महीने पहले ही पति मयंक सिंघवी के तलाकशुदा होने के बारे में पता चला था।
2 of 6
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
अनीसिया व मयंक की शादी फरवरी, 2016 को हुई थी और यह प्रेम विवाह था। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसने उसे अपनी पहली शादी के बारे में नहीं बताया था। पहली शादी के बारे में पता चलने पर वह काफी आहत थी। इसकी संभावना है कि इसे लेकर दोनों में बहस हुई होगी।’’
3 of 6
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
बहन को आखिरी बार अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला अनीसिया की एक पारिवारिक मित्र ने कहा कि पुलिस ने अनीसिया के अंतिम संस्कार से आधा घंटा पहले उन्हें मयंक की अदालत में होने वाली पेशी के बारे में बताया।
4 of 6
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
नाम न जाहिर करने की शर्त पर इस पारिवारिक मित्र ने बताया, ‘‘अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे होना था। पुलिस को इस बारे में मालूम था। हमें बताया गया था कि अदालत की सुनवाई दोपहर 2 बजे होगी लेकिन सुबह 11.30 बजे हमें सूचित किया गया कि सुनवाई का समय दोपहर 12 बजे कर दिया गया है। यह पुलिस का अमानवीय रवैया है।’’
5 of 6
anissia batra
- फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से
उनका दावा है कि अनीसिया के भाई को अपनी बहन को आखिरी बार अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला। वहीं पुलिस ने कहा कि यह जांच अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह शिकायतकर्ता के परिवार को अदालत की सुनवाई के बार में सूचित करे।