हमारी सेना बोलती नहीं, अपना काम करती है। वायुसेना दिवस के मौके पर एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने कहा है कि पीओके में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर काफी चर्चा हो रही है। लेकिन सेना इस पर कुछ बोलेगी नहीं।
2 of 5
air force day
- फोटो : विवेक निगम
वह सिर्फ अपने काम का परिणाम देती है। राहा ने कहा कि दुनिया भारत की तरफ हिंद महासागर इलाके में सुरक्षा देने वाले देश की हैसियत के देख रही है। इस मौके पर वायुसेना प्रमुख ने उड़ी और पठानकोट में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया।
3 of 5
air force day
- फोटो : विवेक निगम
राहा के मुताबिक यह घटनाएं बताती हैं कि देश किस संकट केदौर से गुजर रहा है। राहा ने कहा कि देश की सेना किसी भी संकट की चुनौती का समाना करने में पूरी तरह सक्षम है। राहा तीनों सेना की संयुक्त कमान चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के मुखिया भी हैं।
4 of 5
air force day
- फोटो : विवेक निगम
सर्जिकल स्ट्राइक पर किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार करते हुए राहा ने कहा कि सेना हरेक झटके के सबक ले रही है। हम हर घटना के बाद कुछ नया सीखते हैं। इस क्रम में सेना दिनों-दिन ऐसे संकटों से निबटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो रही है।
5 of 5
तेजस विमान में वायुसेना प्रमुख ने भरी उड़ान
- फोटो : ANI
वायुसेना दिवस के मौके पर तीन दिन पहले आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राहा ने कहा था कि पठानकोट हमले के बाद वायुसेना के जवानों और अधिकारियों को आतंकवाद से लडने की खास ट्रेनिंग दी जा रही है।