कोविड-19 महामारी की वजह से 172 दिन तक सेवा बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन, वॉयलेट लाइन और ग्रीन लाइन पर गुरुवार को सेवा बहाल कर दी गई। येलो लाइन और रैपिड मेट्रो लाइन पर सबसे पहले सोमवार को सेवा बहाल हुई। इसके बाद ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर बुधवार को सेवा बहाल कर दी गई गई। अधिकतर लाइनों पर मेट्रो सेवा बहाल होने से अब यात्रियों की संख्या भी बढ़ गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जानकारी दी है कि ज्यादातर मेट्रो लाइनों पर उपलब्ध सेवाओं के साथ आज सुबह 7 से 11 बजे और शाम 4 से 7:30 बजे के बीच कुल 84,841 लोगों ने मेट्रो में यात्रा की। कई जगह आज सोशल डिस्टेंसिंग के नियम तार-तार होते हुए भी देखे गए, हालांकि अधिकतर जगहों पर इसका पालन सख्ती से हो रहा है। देखें तस्वीरें और पढ़ें क्या है लोगों का कहना...
रेड लाइन, वॉयलेट लाइन, ग्रीन लाइन पर 172 दिन बाद मेट्रो सेवा शुरू, आज चार घंटे में 47600 यात्रियों ने किया सफर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 10 Sep 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन